फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Positive thinking and spirit to live defeated cancer

Chandigarh News: सकारात्मक सोच और जीने के जज्बे ने कैंसर को हराया

Sun, 04 Feb 2024 04:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Positive thinking and spirit to live defeated cancer
चंडीगढ़। हार कर भी जो हारते नहीं, अपने उत्साह को जो मारते नहीं, जीत उन्हीं की होती है एक दिन, जो मुसीबत से डरना जानते नहीं। इन चंद लाइनों से रेनू सहगल और दमन मांगट की कहानी बखूबी बयां हो रही है। जिन्होंने युवावस्था में कैंसर जैसे गंभीर रोग की चपेट में आने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। सकारात्मक सोच और जीत की ललक के साथ आगे बढ़ीं। कैंसर को हराया और अब लगभग दो दशक से कैंसर के मरीजों की मुश्किलों को आसान करने में जुटी हुई हैं। दोनों ही महिलाएं पीजीआई और जीएमसीएच-32 के साथ जुड़कर कैंसर के मरीजों के लिए काम कर रही हैं। इसके साथ सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी के संचालन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। ब्लड कैंसर हुआ तो यकीन करना मुश्किल था
विज्ञापन

चंडीगढ़ की पूर्व सीनियर आर्किटेक्ट रेनू सहगल ने बताया कि साल 1996 में पता चला कि मुझे ब्लड कैंसर हो गया है। सुनकर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। यह लग रहा था कि ये बीमारी मुझे कैसे हो सकती है लेकिन हिम्मत जुटाया और सच स्वीकार कर आगे बढ़ी। ड्यूटी से दो महीने की छुट्टी ली। पीजीआई में इलाज शुरू कराया। फिर ऑफिस ज्वॉइन कर लिया। कीमो के साथ ही घर और ऑफिस की जिम्मेदारी संभाली। खुद को खाली रखा ही नहीं, जिससे नकारात्मक ख्याल हावी नहीं हुए। अब मैं पूरी तरह ठीक हूं। मेरी बहन ने कैंसर के मरीजों के लिए सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना की। उनके बाद से ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाल रही हूं।
विज्ञापन


अकेले कराया इलाज, नहीं मानी हार
दमन मांगट ने बताया कि पति मर्चेंट नेवी में थे। छह महीने तक घर आना-जाना नहीं होता था। 1994 में लक्षणों के आधार पर पीजीआई में जांच कराया तो सर्विक्स कैंसर की पुष्टि हुई। उस वक्त तो लगा जैसे जिंदगी थम गई। अब आगे क्या होगा लेकिन मां ने मेरी हिम्मत बढ़ाई। उनकी सकारात्मक बातों को बहुत प्रभाव पड़ा। पीजीआई में परामर्श लिया। डॉक्टरों की राय से मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल में सर्जरी कराने का निर्णय लिया। बड़ी बहन के साथ मुंबई गई। सर्जरी के बाद नई शुरुआत के लिए तैयार थी। जब कभी तनाव होता बागवानी करती, पेंटिंग करती। लगातार फॉलोअप के बाद कुछ वर्षों के बाद मैं पूरी तरह ठीक हो गई। अब मैं पिछले 24 वर्षों से सहायता चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी के साथ जुड़कर कैंसर के मरीजों के लिए काम कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed