फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   poor condition of roads in sector 4

सेक्टर-4 की बदहाल सड़कों से लोग हुए बेहाल

Sun, 05 Jan 2014 02:49 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 05 Jan 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
poor condition of roads in sector 4
सेक्टर-4 मार्केट और हरीपुर गांव की सड़कें पिछले पांच सालों से बदहाल है। इस बारे में मार्केट व्यापारियों और गांव वासियों ने कई बार पूर्व एमसी और वर्तमान एमसी को शिकायत दी।
विज्ञापन


लेकिन, अभी तक सड़कों को सही नहीं करवाया गया। वहां के स्थानीय निवासियों और मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि सर्दी में तो गनीमत है बरसात के दिनों में सड़कों और मार्केट का बुरा हाल हो जाता है।
विज्ञापन


कीचड़ और घुटनों तक पानी लगने के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों ने बताया कि दो साल पहले मार्केट की बदहाल सड़कों का पैच वर्क किया गया था। इसके बाद पूरी मार्केट की सड़क टूट चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
दो साल पहले मार्केट की सड़कों का पैच वर्क हुआ था, लेकिन अब तो सड़क ही उखड़ चुकी है। कई बार पूर्व एमसी और वर्तमान एमसी को शिकायत दी, लेकिन अभीतक कुछ नहीं हुआ।
सतपाल सिंह नेगी, व्यापारी सेक्टर चार पंचकूला

पांच साल पहले मार्केट की सड़क बनी थी, लेकिन वह पूरी तरह से टूट चुकी है। बरसात में अक्सर मार्केट में दुकानों के सामने पानी भर जाता है। ऐसे में लोगों को मार्केट में आने जाने में परेशानी होती है।

वेद प्रकाश, मार्केट व्यापारी सेक्टर चार पंचकूला

दो साल पहले मार्केट की सड़क रिपेयर हुई थी, लेकिन अब सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इसकी शिकायत कई बार एमसी को दी जा चुकी है, लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ।
समसेर सिंह, मार्केट व्यापारी, सेक्टर चार पंचकूला।

सड़क को टूटे पांच साल हो चुके है बरसात लोगों को दिक्कतें पेश आती है। इसकी शिकायत कई बार एमसी को दी गई, लेकिन कुछ नहीं होता है।
राजेश कुमार  निवासी, सेक्टर चार पंचकूला

बरसात में अक्सर सड़क पर घुटनों तक लग जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी होती है।
रुस्तम, निवासी सेक्टर-4 हरिपुर पंचकूला

मार्केट की सड़कों के लिए रिकारपेटिंग स्टीमेट तैयार हो चुका है। इसके अलावा हरिपुर गांव के सड़कों के लिए आरसीसी का टेंडर हो चुका है एक दो सप्ताह में सड़कों का काम शुरू कर दिया जाएगा।
ममता मित्तल, पार्षद सेक्टर-4 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed