फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poor children will be get smarter Education

गरीब बच्चे भी पाएंगे स्मार्ट एजुकेशन

Wed, 26 Feb 2014 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
Poor children will be get smarter Education

राज्य में होनहार गरीब विद्यार्थियों के लिए बनाए जा रहे छह स्पेशल स्कूल आगामी सेशन से शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने आवास पर हुई मीटिंग के दौरान संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को हिदायत दी कि इन स्कूलों का सिविल वर्क जुलाई-14 तक पूरा कर लिया जाए, जिससे आगामी सेशन से स्कूल हर हाल में शुरू हो जाएं।

दसवीं में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को यहां मुफ्त शिक्षा और हॉस्टल सुविधा दी जाएगी।

सीएम ने इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर और सभी प्रिंसिपल के चयन केलिए मुख्य सचिव की अगुवाई में सर्च कमेटी गठित करने की हिदायत दी है।

साथ ही कहा कि इस प्रोजेक्ट में कीमती सुझाव देने के लिए पांच माहिरों का चयन भी जल्द किया जाए। स्कूल स्टाफ की भर्ती के लिए पहले ही विशेष बोर्ड बनाया जा चुका है।
विज्ञापन


स्टाफ के वेतन और हॉस्टल आदि के खर्च के लिए सालाना 17.36 करोड़ रुपये का इंतजाम पंजाब शिक्षा विकास बोर्ड करेगा। सीएम ने हिदायत दी कि सिविल वर्क पूरा होने के बाद स्कूलों में फर्नीचर और अन्य साजो-सामान मुहैया कराया जाए। शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव को फर्नीचर खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने सीनियर अधिकारियों से कहा कि वे देश भर के सर्वोच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा कर वहां के मॉडल स्टडी करें, जिससे इन स्पेशल स्कूलों में बेस्ट मॉडल लागू किया जा सके। मीटिंग में शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका, मुख्य सचिव राकेश सिंह, सीएम के तकनीकी सलाहकार बीएस धालीवाल आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed