फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pollywood Stars in Favour of Farmers, Agriculture Ordinance

पॉलीवुड के सितारे किसानों के पक्ष में उतरे, बोले- देश का अन्नदाता संकट में है, सभी सहयोग करें

Tue, 22 Sep 2020 02:15 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 22 Sep 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Pollywood Stars in Favour of Farmers, Agriculture Ordinance
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : सोशल मीडिया
कृषि विधेयक के विरोध में पॉलीवुड के सितारे किसानों के पक्ष में उतर गए हैं। दलजीत दोसांझ, गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा सहित सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर अपना विरोध जताया है। गौरतलब है कि कृषि विधेयक अब कानून बन चुका है। पंजाब के किसान इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरकर खड़ा विरोध जता रहे हैं। फिल्म सितारों का साथ मिलने पर किसानों ने उनका आभार जताया है।
विज्ञापन


कानून को किसानों के लिए बताया नुकसानदायक
इनके साथ-साथ म्यूजिक कंपोजर जितेंद्र शाह, सिंगर सुखशिंदर शिंदा, करणजीत अनमोल, अमृत मान, हरजीत हरमन, पंजाबी सिंगर मनिंदर देओल, सतविंदर सिंह बुग्गा,मनिंदर देओल व हरजीत हरमन ने कानून को किसानों के लिए नुकसानदायक बताया। इनका कहना है कि सरकार इस नए कृषि कानून के जरिए पूरी व्यवस्था को कॉरपोरेट घरानों के हवाले कर देगी। नए कानून से फसलें मनमाने ढंग से खरीदी जाएंगी व कालाबाजारी होगी।
विज्ञापन


पम्मी बाई बोले- किसानों को नुकसान, कॉरपोरेट घराने को होगा फायदा
गायक पम्मी बाई किसानों के बीच जाकर उनका समर्थन कर चुके हैं। उनका कहना है कि इससे कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचेगा और किसानों को नुकसान होगा।

किसानों को लूटने का लाइसेंस मिला : सतविंदर
सतविंदर बुग्गा का कहना है कि इस कानून से मल्टी नेशनल कंपनियों व कॉरपोरेट घरानों को किसानों को लूटने का लाइसेंस मिल जाएगा।

क्या कहते हैं पॉलीवुड सितारे

1. दलजीत दोसांझ : सोशल मीडिया पर कानून का विरोध करते हुए किसानों के पक्ष में कई मुद्दे उठाए। उन्होंने कृषि कानून को किसानों के लिए नुकसानदायक बताया।
2. एमी विर्क : किसानों के पक्ष में एकजुटता की अपील की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया  कि देश का अन्नदाता संकट में है। सभी  किसानों सहयोग करें।
3. गिप्पी ग्रेवाल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कृषि कानून के प्रति विरोध जताया। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी किसानों की आवाज बनें।
4. हरभजन मान : कुछ साथियों के साथ कविता के जरिए विरोध जताते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस कानून से किसान आर्थिक संकट में फंस जाएंगे।
5. सोनम बाजवा : वीडियो पोस्ट कर कानून का विरोध किया। सोनम ने कहा कि वह किसान की बेटी हैं, किसान के संघर्ष को जानती हैं।
6. गुरप्रीत घुग्गी व बीनू ढिल्लों : सोशल मीडिया पर कृषि कानून का विरोध करते हुए किसानों के पक्ष में एकजुटता दिखाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed