फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pollution is a challenge for the whole country, efforts will have to be made together to deal with it: Gulabchand Kataria

प्रदूषण पूरे देश की चुनौती, निपटने को मिलकर करने होंगे प्रयास : गुलाबचंद कटारिया

Sat, 14 Sep 2024 06:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Pollution is a challenge for the whole country, efforts will have to be made together to deal with it: Gulabchand Kataria
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को सैक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में दसवें चार दिवसीय इन्स एंड आउट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण पूरे देश के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी को एकजुटता से प्रयास करने होंगे। चार दिवसीय एग्जीबिशन का आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एमएसएमई मंत्रालय, यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन, स्टार्टअप पंजाब, नेटवर्क ऑफ पीपुल फॉर कंस्ट्रक्शन और इंडस्ट्रियल बिजनेस ऑनर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया है। उद्घाटन करने के बाद प्रशासक ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति और कंस्ट्रक्शन को आपस में जोड़ा जाए। कहा कि भवन निर्माण करते समय पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों का ख्याल रखना चाहिए। कटारिया ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण में वास्तुकला का महत्व तो बढ़ रहा है लेकिन पर्यावरण संरक्षण को पीछे छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा है, जिसे पूरा करने में वोकल फॉर लोकल की भूमिका अहम है। इस आयोजन के साथ उपभोक्ताओं व उत्पादकों को एक छत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed