सिसोदिया के बयान पर मचा बवाल, कैप्टन बोले- आप का भंडाफोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा मोहाली में रैली के दौरान लोगों से अरविंद केजरीवाल को सीएम मान कर वोट डालने की अपील के बाद सियासत गर्मा गई है।
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के लिए केजरीवाल की घटिया योजनाओं का भंडाफोड़ हो गया है।
कैप्टन ने कहा कि आप के राष्ट्रीय कन्वीनर ने उस सच्चाई पर मोहर लगा दी है, जिसे कांग्रेस पहले से कहती आ रही है। बदकिस्तमती से सत्ता में आने पर केजरीवाल की आंख सबसे ऊंचे पद पर है।
केजरीवाल को सीएम मान कर वोट देने की अपील
इस खुलासे से केजरीवाल के खतरनाक इरादे खुल कर बाहर आ गए हैं। यह साफ हो गया है कि दिल्ली सीएम कितने बड़े झूठे हैं। इस मिट्टी पर कदम रखने के साथ ही वह पंजाब के लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं।
केजरीवाल के नेतृत्व में आप का पूरा प्रचार झूठ पर खड़ा है। दिल्ली के लोगों को धोखा देने के लिए जाने जाते केजरीवाल अब पंजाब के लोगों के साथ भी वही तरीका अपना रहे हैं।
कैप्टन ने लोगों से कहा कि वे झूठे दावों और निराधार आरोपों के जरिए केजरीवाल के झांसों में न आएं।