फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics heats up over Kangana's statement, demand for her dismissal

Chandigarh News: कंगना के बयान पर सियासत गरमाई, बर्खास्त करने की मांग

Tue, 27 Aug 2024 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up over Kangana's statement, demand for her dismissal
भाकियू, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बयान की निंदा करते हुए भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रणौत की ओर से किसानों पर आपत्तिजनक शब्द कहे जाने के बाद हरियाणा में सियासत गरमा गई है। एक दिन पहले दिए गए बयान पर राजनीतिक दल और किसान नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है। इस बयान पर सभी ने भाजपा पर निशाना साधा और कंगना पर कार्रवाई की मांग की। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कंगना को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं, गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि कंगना केवल और केवल पब्लिसिटी चाहती हैं, इसलिए गलत बयान देती हैं। उनका कोई स्तर नहीं है।दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कंगना रणाैत पर कार्रवाई की मांग की।
चुनाव से पहले यह भाजपा का षड्यंत्र : रतन मान
भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि ये शर्मनाक है। इससे पहले भी कंगना किसानों को लेकर गलत बयानबाजी कर चुकी हैं, लेकिन भाजपा ने उन पर कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के बयान दिलाकर भाजपा हरियाणा का माहौल खराब करने का षड्यंत्र रच रही है। लेकिन हरियाणा के किसान समझदार हैं और इस प्रकार के भ्रमजाल में नहीं फसेंगे।
विज्ञापन



यह बेहद शर्मनाक : डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कंगना रणौत के बयान को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कंगना पहले भी किसानों पर गलत बयानबाजी करती रही है। अब फिर उसने किसानों के खिलाफ जहर उगला है। भाजपा में किसानों को गालियां देने वालों को पदों से नवाजा जाता है। भाजपा नेता जेपी दलाल ने भी किसानों की बहू-बेटियों पर शर्मनाक बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर ऐसी टिप्पणी ठीक नहीं : हुड्डा
कंगना द्वारा किसानों पर की गई टिप्पणी कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के किसान देश के लोगों का पेट पालते हैं। जिम्मेदार पदों पर बैठे किसी भी शख्स को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विनीत पुनिया ने कंगना के बयान पर आपत्ति जताते हुए इसकी भर्त्सना की है। कहा कि देश के किसानों के प्रति भाजपा की नफरत भरी विचारधारा बार-बार उजागर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed