फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics heats up on the coronation of the President in the School Education Board of Punjab

Punjab: स्कूल एजुकेशन बोर्ड में अध्यक्ष की ताजपोशी पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने बनाया मुद्दा

Sun, 19 Feb 2023 04:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 04:18 AM IST
सार

दिल्ली की पूर्व अधिकारियों की पंजाब में नियुक्ति पर विवाद हो गया है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष बाजवा बोले कि दिल्ली से सरकार चल रही है। पंजाब की रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी में भी पूर्व में दिल्ली से नियुक्तियां हुई थीं।

विज्ञापन
Politics heats up on the coronation of the President in the School Education Board of Punjab
भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दिल्ली की रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की ताजपोशी से पंजाब में सियासत गर्मा गई है। पंजाब सरकार में सिलसिलेवार बाहरी राज्य के लोगों की नियुक्ति पर विवाद अभी थमा नहीं, दूसरी ओर अब विपक्ष के हाथ एक और मुद्दा लग गया है।

विज्ञापन


ताजा मामला गैर पंजाबी डॉ. सतबीर बेदी की नियुक्ति से जुड़ा है, जिन्हें हाल ही में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष लगाया गया है। गौरतलब है कि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डॉ. सतबीर बेदी दिल्ली से संबंधित हैं और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की करीबी बताई जाती हैं। कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति पर विरोध जताया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी पंजाब की रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी में दिल्ली से नियुक्तियां हुईं थी, जिसको लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया था। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने ट्वीट कर इस पर आपत्ति जताई और इसे शर्मनाक कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा वड़िंग ने ट्वीट कर लिखा है कि अरविंद केजरीवाल अपने अहसानों के लिए पंजाब का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की तरह पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन पद पर गैर पंजाबी डॉ. सतबीर बेदी की नियुक्ति यह स्पष्ट करती है कि पंजाब दिल्ली द्वारा चलाया जा रहा है।

वहीं, कांग्रेस के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी ट्वीट कर लिखा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में अपना जाल फैला लिया है। इस बार दिल्ली की रिटायर्ड आईएएस एवं केजरीवाल की करीबी डॉ. सतबीर बेदी को पीएसईबी का चेयरपर्सन चुना गया है। उन्होंने लिखा कि इससे पहले भी रेरा में दो पदों पर दिल्ली के आईएएस नियुक्त किए गए थे।


आरटीआई कार्यकर्ता मानिक गोयल ने पंजाब सरकार के आदेश की इस कॉपी को ट्वीट किया था। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी इसे अपने ट्विटर से शेयर किया। दिसंबर 2022 में पंजाब की रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का चेयरमैन दिल्ली के पूर्व एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सत्य गोपाल को नियुक्त किया गया था। साथ ही पूर्व आईआरएस राकेश गोयल को भी नियुक्ति दी गई थी। उस दौरान भी पंजाब कांग्रेस समेत भाजपा और अन्य सियासी दलों ने आपत्ति जताई थी। अब डॉ. सतबीर बेदी की नियुक्ति से नया विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed