फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics heats up on law and order in the state, political news

Chandigarh News: प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सियासत गरमाई

Fri, 12 Jul 2024 04:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up on law and order in the state, political news
कांग्रेस, इनेलो, जजपा और आप ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सियासत गरमा गई है। विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा-कांग्रेस के समय हरियाणा खेलों में नंबर वन होता था, मगर पिछले दस साल में भाजपा ने हरियाणा को अपराध में नंबर वन बना दिया। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर रंगदारी के लिए फायरिंग की जा रही हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। आम जनता भय में है और बदमाश बेखौफ हैं। कांग्रेस सरकार के समय में अपराधियों के एनकाउंटर किए गए थे। कांग्र्रेस ने कहा कि सरकार बनने पर ऐसे भी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
इनेलो नेता अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बदमाशों की सेल खोल रखी है। भाजपा सरकार बदमाशों को संरक्षण दे रही और उन्हीं के दम पर रंगदारी की धमकियां दी जा रही हैं। चौटाला ने कहा कि व्यापारी से लेकर विधायकों तक को धमकियां दी जा रही हैं। पिछले दिनों इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की गई, परिवार के लोगों ने जिन पर आरोप लगाया उन्हें आज तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका, क्योंकि वह लोग भाजपा से जुड़े थे। इनेलो की सरकार आने पर बदमाशों की सफाया किया जाएगा और भाजपा के उन नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जो बदमाशों को बचा रहे हैं। इनेलो नेता ने यह भी कहा कि इसके लिए पुलिस नहीं, बल्कि भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन

जजपा नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के मौजूदा हालातों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बुधवार को हांसी में जजपा नेता रविंद्र सैनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई और अब तक एक भी आरोपी पुलिस द्वारा नहीं पकड़ा गया है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी न तो गृह विभाग का जिम्मा संभाल पा रहे है और न ही पुलिस को अपने कंट्रोल में रख पा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिनों से प्रदेश में विफल शासक के चलते जनता में भारी रोष है, ऐसे में अगर सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाती है तो प्रदेश के हालात बहुत खराब हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा- पूरे हरियाणा में गुंडाराज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में दो लोगों को गोलियों से भून दिया गया। उन्होंने कहा कि यह तो वह घटनाएं हैं, जो हमें पता चल जा रही हैं। बहुत से ऐसी घटनाएं हैं, जिसमें पीड़ित जान जाने के डर से पुलिस को नहीं बताते। अभी तक हरियाणा पुलिस ने यह पता नहीं लगा पाई कि इस गैंग के पीछे किसके तार जुड़े हैं। एक साजिश के तहत हरियाणा में खौफ पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed