फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political turmoil increased due to Anmol Gagan Mann's resignation, Gill's entry was the main reason

Chandigarh News: अनमोल गगन मान के इस्तीफे से सियासी हलचल बढ़ी, गिल की एंट्री की बड़ा कारण

Sat, 19 Jul 2025 09:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Political turmoil increased due to Anmol Gagan Mann's resignation, Gill's entry was the main reason
-चार दिन पहले पूर्व मंत्री ने आप राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल से मुलाकात की थी
विज्ञापन

-सीएम मान और आप पंजाब प्रधान अरोड़ा ने कहा कि बैठकर बात करेंगे
विशाल पाठक
चंडीगढ़। दिल भारी है... इन शब्दों के साथ खरड़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने सियासत छोड़ने का फैसला कर सियासी हलचल बढ़ा दी। पूर्व मंत्री के इस्तीफे ने पार्टी लीडरशीप पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इन सवालों को लेकर अब सियासी बाजार गर्म हो गया है। विधायक अनमोल गगन मान के करीबियों के अनुसार सितंबर 2024 में मंत्री पद से हटाए जाने से ही वह नाराज थीं। दूसरी तरफ पूर्व शिअद नेता रणजीत सिंह गिल के बीते दिनों पार्टी से इस्तीफा देना मात्र संयोग नहीं है। गिल के इस्तीफे के बाद विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा नई एंट्री की ओर इशारा करता नजर आ रहा है। 2022 में विधायक अनमोल गगन मान ने पूर्व शिअद नेता रणजीत सिंह गिल को हराया था। गिल रियल एस्टेट कंपनी के एमडी हैं। उन्होंने बीते रोज अपने सोशल मीडिया नए सियासी सफर का भी जिक्र किया था। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों रणजीत सिंह गिल की आप में एंट्री हो सकती है। हो सकता है गिल की एंट्री की भनक को लेकर विधायक अनमोल गगन मान ने अपने पद से इस्तीफा दिया हो।

चार दिन पहले 15 जुलाई को खरड़ विधायक अनमोल गगन मान ने आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। सीएम भगवंत सिंह मान ने विधायक के इस्तीफे पर कहा कि वह पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ जल्द ही इसको लेकर बैठक करेंगे। उधरए आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की नाराजगी का कोई सवाल नहीं उठता, फिर भी वह विधायक के बुलाकर इस्तीफे के कारण पूछेंगे और कोई बात है तो उसे हल किया जाएगा। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें उनके पोस्ट के जरिये इस्तीफा का पता चला है, वह कार्यालय जाकर इस मामले को देखेंगे।
विज्ञापन


हलके के लोग थे नाराज, सीएम मान के टेबल पर कई विधायकों की शिकायत
इस्तीफे के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। खरड़ विधानसभा हलके के लोग भी विकास कार्याें के न होने से लंबे से नाराज बताए जा रहे हैं। सितंबर 2024 में मंत्री पद से हटाए जाने के समय भी यह बात सामने आई थी कि विधायक अनमोल गगन मान अपने हलके में समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही है। सूत्राें के अनुसार सीएम मान के टेबल पर कई और विधायकों के खिलाफ शिकायतें पहुंची हैं। आने वाले दो से तीन महीने में कई और विधायकों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष का दावा, आप में सब कुछ ठीक नहीं
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व मंत्री अनमोल गगन के इस्तीफे को आप में सब कुछ ठीक नहीं चलने का दावा किया है। वड़िंग ने कहा कि पहले जिस तरह बेअदबी के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी को घेरने वाले विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। अब विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा सामने आना, यह दिखा रहा है कि आप का पंजाब में किला ढह रहा है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आप विधायक के इस्तीफे पर अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है... मिलेया जो मौका, सारे कम्मां नूं तमाम कर चले आं, असी तेरे इंकलाब नूं सलाम कर चले आं। बाजवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आप के अभी कई और विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आप के कई विधायक जिन्हें पता है कि अगली बार टिकट नहीं मिलेगा, वह पार्टी छोड़ जाएंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा ने कहा कि विधायक जब मंत्री थी तो उनके हलके के लोग उन्हें देखने तक के लिए तरस गए थे, हलके में विकास के कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article