फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political reaction on Announcement of haryana assembly election date

Haryana Assembly Election: चुनाव तारीखों की घोषणा का हर दल ने किया स्वागत; सभी अपनी सरकार बनाने का कर रहे दावा

Fri, 16 Aug 2024 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Aug 2024 05:05 PM IST
सार

इस बार हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी पहली बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इससे मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। वहीं जननायक जनता पार्टी भी इतिहास दोहराने के लिए मैदान में उतरेगी। 

विज्ञापन
Political reaction on Announcement of haryana assembly election date
अनिल विज, उदयभान और भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ गई है। प्रदेश में एक अक्तूबर को मतदान होगा और चार अक्तूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर तारीखों का एलान किया। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनावों की घोषणा का सभी दलों ने स्वागत किया है और अपनी सरकार बनने का भी दावा किया है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं और कांग्रेस तैयार है। कांग्रेस 2/3 बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा कि कांग्रेस तैयार है और सभी वर्गों के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हरियाणा में चुनाव एक अक्बतूर को होंगे। हमारी पार्टी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा हरियाणा के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया... 4 अक्तूबर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार।


कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका हरियाणा के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे किसान बारिश का इंतजार करते हैं, वैसे ही हरियाणा के लोग चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार कर रहे थे। इस भाजपा सरकार से छुटकारा पाने का समय आ गया है और मैं इस अवसर पर हरियाणा के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।



दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव लड़ रही है। हमारे नेताओं भगवंत मान, संजय सिंह, सुनीता केजरीवाल की जनसभाएं चल रही हैं। भारी संख्या में लोग आ रहे हैं, अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे हैं इसलिए लोगों का उनसे जुड़ाव भी है। आप पूरी ताकत के साथ हरियाणा का चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। गठबंधन होगा या नहीं इसका फैसला अरविंद केजरीवाल के बाहर आने के बाद ही होगा। हम सारी सीटों पर तैयारी कर रहे हैं... हमें खुशी है कि 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed