फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Political controversy over presence of Jathedar Harpreet Singh in engagement ceremony of Raghav and Parineeti

Punjab News: राघव-परिणीति के सगाई समारोह से छिड़ा सियासी विवाद, जत्थेदार हरप्रीत सिंह के शामिल होने पर सवाल

Sun, 14 May 2023 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 May 2023 08:59 PM IST
सार

आप ने वल्टोहा के बयान की आलोचना और पलटवार किया। पार्टी ने वल्टोहा से कहा कि अकाली दल तय नहीं करेगा कि जत्थेदार साहिब को कहां जाना चाहिए और कहां नहीं। आप ने आरोप लगाया कि अकाली दल हमेशा सिखों के नाम पर सियासत करता रहा है।

विज्ञापन
Political controversy over presence of Jathedar Harpreet Singh in engagement ceremony of Raghav and Parineeti
राघव और परिणीति के सगाई कार्यक्रम में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने भी शिरकत की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के सगाई कार्यक्रम में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की उपस्थिति ने सियासी विवाद का रूप ले लिया है। अकाली दल के सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा द्वारा सगाई समारोह में जत्थेदार के जाने पर सवाल उठाने के तुरंत बाद आप ने भी जवाबी हमला बोला है।

विज्ञापन


वल्टोहा ने जत्थेदार हरप्रीत सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने सिख मर्यादा का ख्याल नहीं रखा। उन्होंने जत्थेदार के राघव और परिणीति के सगाई कार्यक्रम में जाने पर एतराज जताया। इस पर आप ने वल्टोहा के बयान की आलोचना और पलटवार किया। पार्टी ने वल्टोहा से कहा कि अकाली दल तय नहीं करेगा कि जत्थेदार साहिब को कहां जाना चाहिए और कहां नहीं। आप ने आरोप लगाया कि अकाली दल हमेशा सिखों के नाम पर सियासत करता रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह शनिवार शाम कपूरथला हाउस में राघव और परिणीति के सगाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जत्थेदार को ट्रोल किया जाने लगा। इसमें अकाली नेता वल्टोहा ने भी पोस्ट डाल दी है। वल्टोहा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आदरणीय जत्थेदार साहब! मेरे जैसे विनम्र सिख को आज चोट लगी है। अब तो कौम का परमात्मा ही रखवाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई संगठनों ने भी जताया विरोध
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ अलग-अलग संगठनों और यहां तक कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने भी विरोध शुरू कर दिया है। जत्थेदार के खिलाफ हो रहे विरोध में गर्मपंथी संगठन सबसे अधिक सरगर्म हैं। वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के एक कार्यकर्ता और अमृतपाल के नजदीकी कहे जाने वाले भूपिंदर सिंह ने खुलकर ज्ञानी हरप्रीत सिंह का विरोध किया। 

भूपिंदर सिंह ने कहा कि जत्थेदार के पास अपने कमरे से निकल कर श्री अकाल तख्त साहिब पर हो रही परमजीत पंजवड की अरदास में शामिल होने का समय नहीं है और सिख युवाओं पर एनएसए लगाने वाली पार्टी के राज्यसभा सदस्य की सगाई में शामिल होने का समय है।

अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पूर्व निजी सहायक व अकाली नेता तलबीर सिंह गिल ने भी जत्थेदार के सगाई कार्यक्रम में जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सिख युवाओं पर जिन पार्टी के नेताओं ने एनएसए लगाकर जेलों में बंद किया, उस पार्टी के नेता के कार्यक्रम में जत्थेदार का शामिल होना कई सवाल पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed