{"_id":"5911f6e34f1c1bfd178b4587","slug":"policemen-get-dressing-down-for-tailoring-uniform-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमर से नीचे पैंट और कसी हुई शर्ट पहनने पर 400 पुलिसवालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमर से नीचे पैंट और कसी हुई शर्ट पहनने पर 400 पुलिसवालों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
वर्दी के लिए पुलिस वालों को नोटिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस वालों की पतलून नीचे क्या हुई, 400 जवानों को नोटिस देकर जवाब मांग लिया गया है। पंजाब पुलिस कमर से नीचे पतलून और कसी हुई शर्ट पहनने के मामले में पंजाब पुलिस के 400 से ज्यादा कर्मियों को कथित तौर पर वर्दी से संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया गया है।
इनमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं। मंगलवार को लुधियाना के पुलिस उपायुक्त डी एच निंबाले ने कहा है कि जिन 460 जवानों की जांच की उनमें से 417 ने नियमों के मुताबिक वर्दी नहीं पहनी थी, इसलिए उन्हें नोटिस दिया गया है।’
निंबाले ने कहा कि वे लो-वेस्ट (कमर से नीचे) पैंट, आधी स्लीव की कमीज, कसी हुई कमीज और कम मोहरी वाली पतलून पहन रहे हैं। कुछ मामलों में स्लीव दो इंच छोटी हैं और पैंटों की मोहरी 15 इंच से भी कम है जबकि नियम 18 इंच का है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया महिला पुलिसकर्मी भी नियमों की अवहेलना करती हुई मिलीं। वे भी कसी हुई कमीज और लो-वेस्ट पतलून पहने हुए थीं। निंबाले के मुताबिक, नोटिस पाने वाले पुलिसकर्मियों में छह सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और बाकी कॉन्स्टेबल हैं। डीसीपी ने कहा कि जहां तक वर्दी की बात है तो जवानों द्वारा दिखावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कमर से नीचे की पतलून और चुस्त कमीज पहनने का नुकसान यह होगा कि जरूरत पड़ने पर ये लोग बैठ नहीं पाएंगे। इन लोगों से कहा गया है कि वह अपनी वर्दी को पंजाब पुलिस वर्दी नियमों के अनुसार ठीक कराएं।