{"_id":"676480231aa09322cb078b3a","slug":"policeman-hit-the-woman-constables-husband-with-an-axe-chandigarh-news-c-16-pkl1043-588734-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पुलिसकर्मी ने महिला कांस्टेबल के पति के सिर पर मारी कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पुलिसकर्मी ने महिला कांस्टेबल के पति के सिर पर मारी कुल्हाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मनीमाजरा में एक पुलिसकर्मी की ओर से महिला कांस्टेबल के पति के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल की महिला कांस्टेबल के साथ भी मारपीट की गई। लहूलुहान हालत में घायल को जीएमसीएच-32 में ले जाया गया जहां उसके सिर में कई टांके लगे। इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले पवन सरोहा व उसके परिजनों के खिलाफ मनीमाजरा थाने में मारपीट का केस दर्ज लिया गया है।
इस मामले को लेकर महिला कांस्टेबल अपने घायल पति को लेकर वीरवार दोपहर के समय पुलिस मुख्यालय में एसएसपी कंवरदीप कौर से मिलने पहुंची। कांस्टेबल ने बताया कि हमलावर भी पुलिस का जवान है। उसके पति के सिर में कुल्हाड़ी मारने से सिर में भी गहरा जख्म होने के कारण कई टांके लगे है। इसमें पुलिस ने आरोपी जवान पर धारा 115(2),126(2),333,351 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।