{"_id":"43869cd88138c17fd23f7e6d0c4492a6","slug":"police-tent-daylight-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने टेंट लगाने से रोका, धूप में धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने टेंट लगाने से रोका, धूप में धरना
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
Updated Sat, 04 Oct 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस की सख्ती के बावजूद अपहरण कांड विरोधी एक्शन कमेटी ने शहर से अगवा मनोज कपूर समेत अन्य नौजवानों के मामलों को लेकर शनिवार को भी थाना कोतवाली के बाहर रोष धरना दिया। इस दौरान पुलिस के टेंट लगाने की इजाजत नहीं देने पर एक्शन कमेटी ने थाने के सामने सड़क किनारे धूप में ही धरना लगाया और रविवार से थाने के मुख्य गेट के सामने धरना देने का ऐलान किया।
एक्शन कमेटी ने दो दिन पहले वीरवार से ही थाना कोतवाली के आगे दोबारा बेमियादी रोष धरना शुरू किया था। शुक्रवार को कोटकपूरा में बादल परिवार के पुतले फूंकने के कार्यक्रम की वजह से फरीदकोट में धरना नहीं लगाया गया। शनिवार को पुलिस ने धरनाकारियों को थाने के पास खाली जगह होने के बावजूद टेंट नहीं लगाने दिया जिसके चलते एक्शन कमेटी और पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने धूप में भी डेरा लगा लिया।
इस मौके पर एक्शन कमेटी के प्रमुख नेता गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर में बच्चों और नौजवानों के लापता होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे हालात में पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए यह संघर्ष शुरू किया गया है। लगातार 115 दिनों के धरने के बाद बाबा फरीद मेले को देखते हुए एक्शन कमेटी ने कुछ दिन पहले यह धरना 30 सितंबर तक के लिए स्थगित किया था।
विज्ञापन
भले ही पुलिस की तरफ से धरना उठवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है, लेकिन अब पीड़ित परिवारों को इंसाफ मिलने तक यह धरना हर हाल में जारी रखा जाएगा। मनोज की बहन नीतू ने कहा कि दो अक्तूबर को पुलिस ने उनका धरना रोकने के लिए थाने के बाहर नाजायज रूप से पौधे लगाए, कंटीली तार बांधी और दो ट्रक खड़े कर दिए थे। रोष जताने पर वादा किया कि एक्शन कमेटी थाने से सटे सुविधा सेंटर के गेट के पास टेंट लगा सकती है लेकिन शनिवार को वहां पर एक जीप खड़ी कर दी और टेंट नहीं लगाने दिया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें धूप में ही धरना देना तो रविवार से थाने के सामने सड़क पर ही धरना दिया जाएगा।
कांग्रेस के संघर्ष में कूदने की तैयारी
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी मनोज कपूर समेत अन्य नौजवानों के अपहरण की घटनाओं को लेकर चल रहे संघर्ष में सरगर्मी से कूदने की तैयारी कर ली है। इसके तहत जल्द ही पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के फरीदकोट पहुंचने की संभावना है। दो दिन पहले पीपीसीसी सचिव और फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज धनजीत सिंह धनी ने भी एक्शन कमेटी के धरने में हिस्सा लिया था और उन्होंने ही पीपीसीसी अध्यक्ष को एक्शन कमेटी का साथ देने के लिए निमंत्रण भेजा है। उधर जिला पुलिस ने अपहरण कांड विरोधी एक्शन कमेटी की एडीजीपी क्राइम के साथ चंडीगढ़ में 7 अक्तूबर को मीटिंग तय करवा दी है। इस मीटिंग में इन घटनाओं को लेकर जिला पुलिस की लापरवाही का मुद्दा हावी रहने के आसार है।