फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police take action on two more chit fund companies in Fatehabad

हरियाणाः दो और चिटफंड कंपनियों पर कसा शिकंजा, निदेशक-सीईओ सहित कुल 12 पर मामला दर्ज

Tue, 11 Sep 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Tue, 11 Sep 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Police take action on two more chit fund companies in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के फतेहाबाद पुलिस ने दो और चिटफंड कंपनियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक कंपनी मिंट एवोल्यूशन के सीईओ, एमडी व निदेशक शामिल हैं जबकि दूसरी कंपनी ट्रेडमार्ट के दो निदेशक भी शामिल हैं। इसके अलावा फतेहाबाद जिले में चिटफंड कंपनियों से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। डीएसपी धर्मवीर पूनियां इस एसआईटी के इंचार्ज होंगे।
विज्ञापन


 फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने सोमवार दोपहर अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि कुछ लोगों ने ट्रेडमार्ट के खिलाफ शिकायत दी थी जिसके बाद शुरुआती जांच के बाद कंपनी के दो निदेशकों सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें कंपनी के निदेशक आनंदपाल, निदेशक मंदीप शर्मा, जगबीर, नरेश मलिक, लवनीश जिंदल, विनोद कुमार, विजेंद्र, देवेंद्र एवं गौरव शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके अलावा एक और चिटफंड कंपनी मिंट के खिलाफ भी बड़ोपल के सतपाल जांगू ने पुलिस को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन

कई लोग ठगी का हो रहे शिकार

Police take action on two more chit fund companies in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष जांगू ने आरोप लगाया है कि भूना रोड पर मिंट इवोल्यूशन का कार्यालय है। कंपनी के डायरेक्टर मरीयम, सीइओ असद तथा एमडी सतबीर ने एक चिंट फंड कंपनी बना रखी है। लोगों को लालच देकर फंसा रहे हैं और कई लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। जिसकी जांच करने के बाद मिंट एवोल्यूशन कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ भी धोखाधड़ी एवं 4,5,6 प्राइज चिट एवं मनी सर्कुलेशन बैनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

इस कंपनी के सीईओ व निदेशक के रूप में पहचान किए गए मरियम व असद निवासी दिल्ली दंपति हैं जबकि कंपनी के एमडी के तौर पर किरढान के सतबीर को नामजद किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिटफंड कंपनी फ्यूचर मेकर एवं वीडीएसटी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस कप्तान ने हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि फतेहाबाद जिले से कुल कितने रुपये इस तरह की चिटफंड कंपनियों में लगे हुए हैं। 

दो माह पहले वीडीएसटी को क्लीन चिट की बात नकारी

Police take action on two more chit fund companies in Fatehabad
सांकेतिक फोटो
स्थानीय जाट धर्मशाला में खुली चिटफंड कंपनी वीडीएसटी से जुड़े मामलों की जांच के बाद उसे क्लीन चिट देने की बात को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने नकार दिया है। गौरतलब है कि लगभग दो माह पहले सोशल मीडिया पर वीडीएसटी के खिलाफ अभियान चलने के बाद तत्कालीन सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज व सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने वीडीएसटी दफ्तर पर छापेमार कार्रवाई कर उसका रिकार्ड कब्जे में लिया था। 

उस समय कंपनी की ओर से ये कहा गया था कि कंपनी के कागजात सही निकले हैं लेकिन अब एसपी ने साफ कर दिया है कि वीडीएसटी को कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है और मामला दर्ज होने के बाद उनकी जांच जारी है। सबूत इकट्टे होने के बाद ही सभी मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास करेगी।

फतेहाबाद पुलिस ने बेशक चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए तीन कंपनियों के निदेशकों सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज तो कर दिए हैं, लेकिन साथ ही ये भी साफ कर दिया है कि फिलहाल इन मुकदमों के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। एसपी सहारण ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि पहले एसआईटी सभी मामलों में पर्याप्त सबूत इकट्ठे करेगी, इसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed