{"_id":"591d928e0691f083f5ba04746104c08c","slug":"police-strict-on-new-year-celebration-tight-security-for-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सुरक्षा घेरे में होगा नए साल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सुरक्षा घेरे में होगा नए साल का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू ईयर सेलिब्रेशन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए यूटी पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस की ओर से 31 दिसंबर की शाम 1300 जवानों सहित 50 नाकेबंदी की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान 150 ट्रैफिक पुलिस के जवान, आठ डीएसपी सहित कुल 32 इंस्पेक्टर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान 107 ऐसे प्वाइंट्स सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुने गए हैं। इन पर तैनाती से पूरे शहर की किलेबंदी की जा सकती है। इनमें एलांते मॉल, सेक्टर-17, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर-26 के पब, डिस्को, सेक्टर-35 व सेक्टर 43 के होटलों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
इन जगहों पर डीएसपी के साथ पुलिस टीम तैनात होगी। उन्होंने बताया कि पब, डिस्को और होटलवालों की ओर से बिना आईकार्ड एंट्री दिए जाने पर मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन