फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police stopped the hunger strike of PGI contract employees

Chandigarh News: पुलिस ने रोकी पीजीआई संविदा कर्मचारियों की भूख हड़ताल

Sat, 15 Nov 2025 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the hunger strike of PGI contract employees
चंडीगढ़। पीजीआई के संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) कर्मचारियों की ओर से अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू भूख हड़ताल की कड़ी को चंडीगढ़ पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने कर्मचारियों का टेंट और वाहन जब्त कर लिया और कई प्रतिनिधियों को हिरासत में लेकर बाद में रिहा कर दिया।
विज्ञापन

यह आंदोलन ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले चलाया जा रहा है। कमेटी की मांग है कि केंद्र सरकार की 2018 और जुलाई 2025 की अधिसूचनाओं के आधार पर कर्मचारियों के लिए देय 90 करोड़ रुपये के एरियर जारी किए जाएं। कमेटी चेयरमैन अश्वनी कुमार मुंजाल ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे पुलिस पोस्ट इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और यह कहते हुए कार्रवाई शुरू कर दी कि हाईकोर्ट के आदेश के चलते चेयरमैन की एंट्री प्रतिबंधित है। इसके बाद पुलिस ने टेंट और वाहन को जब्त कर थाना सेक्टर 11 भेज दिया। पुलिस ने भूख हड़ताल शुरू करने की पूर्व सूचना की मांग की, जिसे कमेटी ने दिखाया। बावजूद इसके पुलिस का कहना था कि इस प्रदर्शन के लिए न तो पीजीआई प्रशासन और न ही पुलिस से अनुमति ली गई है। विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी। पुलिस ने चेयरमैन समेत पदाधिकारियों को थाने ले जाकर एसएचओ से बातचीत कराई। इस बीच दो कर्मचारी निर्धारित स्थल पर उपवास जारी रखे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने प्रतिनिधियों को रिहा किया और शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल जारी रखने की अनुमति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed