Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police role suspected in gang rape of young woman

Chandigarh News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस की भूमिका संदिग्ध

Sat, 13 Dec 2025 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Police role suspected in gang rape of young woman
मोहाली। बलौंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए हैं।
विज्ञापन

इन पार्टियों का कहना है कि 35 दिन बाद भी पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हैरानी की बात है कि दुष्कर्म के बाद एक पुलिस मुलाजिम समझौते के लिए दबाव बनाने के लिए पीड़िता से मिला। इस मामले में शुरूआत से ही पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेता एवं डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि 35 दिनों की देरी इस बात का प्रमाण है कि पुलिस राजनीतिक दबाव या लापरवाही की वजह से समय पर कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सीधे सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इतनी गंभीर वारदात में देरी अपने-आप में बेहद चिंताजनक है। यह सरकार की विफल प्रशासनिक क्षमता को उजागर करती है।

अकाली दल के जिला प्रधान परविंदर सिंह सोहाना का कहना है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा लगातार कमजोर हो रही है। जब तक सरकार राजनीतिक दिखावे से ऊपर उठकर पुलिस को स्वतंत्र और जिम्मेदार तरीके से काम करने नहीं देगी, पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed