फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police RLA 2020 record making fake insurance case luxury vehicles two thousand rupees

दो हजार रुपये में लग्जरी गाड़ियों का फर्जी इंश्योरेंस बनाने के मामले में पुलिस ने आरएलए से मांगा 2020 का रिकार्ड

Sat, 25 Jul 2020 12:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police RLA 2020 record making fake insurance case luxury vehicles two thousand rupees
चंडीगढ़। लग्जरी गाड़ियों के दो हजार रुपये में फर्जी इंश्योरेंस बनाने का खुलासा होने पर पुलिस ने अब रजिस्टरिंग लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) से साल 2020 का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछा है कि करीब सात महीनों में कितनी आरसी समेत अन्य कागजात यहां से बनवाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि रिकॉर्ड सामने आने पर ही आरएलए के किसी कर्मचारी के शामिल होने की भूमिका की जांच हो सकेगी। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-25 निवासी आरोपी सूरजपाल का एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके अलावा सेक्टर-17 थाना पुलिस मोहाली निवासी दूसरे आरोपी बलविंदर की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते बुधवार की शाम सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा की अगुवाई में पुलिस नीलम थियेटर के बैक साइड पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को वहां पर एक शख्स मिला, जिसने पूछताछ में बताया कि सूरजपाल फर्जी इंश्योरेंस बनाने का काम करता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सूरजपाल को सेक्टर-17 स्थित आरएलए के सामने बनी पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह लग्जरी गाड़ियों का 2 हजार रुपये में फर्जी तरीके से इंश्योरेंस बनाता है। आरोपी के कब्जे से 12 आरसी, 3 फर्जी इंश्योरेंस, कंप्यूटर और प्रिंटर समेत जीएमसीएच-32 के एक डॉक्टर की मुहर बरामद हुई थी। आठवीं पास आरोपी पिछले करीब दो साल से सेक्टर-44 में साइबर कैफे चलाने की आड़ में इंश्योरेंस बनाने का फर्जीवाड़ा करता था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 420, 468, 472 और 474 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed