फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police registered murder case in death of youth in Panjab university Hostel

Chandigarh: नशे के ओवरडोज से गई थी पीयू हाॅस्टल में ठहरे युवक की जान, गैर इरादतन हत्या में दो दोस्त गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 12:53 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का युवक विकास पंजाब यूनिवर्सिटी में अपने दोस्त प्रणव को मिलने आया था। वह हॉस्टल नंबर-7 में कमरा नंबर-93 में अपने दोस्त रूका था। रात को सभी ने शराब पी लेकिन सुबह विकास की माैत हो गई।

विज्ञापन
police registered murder case in death of youth in Panjab university Hostel
पीयू के हाॅस्टल में युवक की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी के बाॅयज होस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में युवक की मौत का मामला अब गैर इरादतन हत्या में तब्दील हो गया है। कुल्लू से आए मृतक के परिजनों ने कल रात व सुबह भी हत्या के आरोप लगाए थे। मृतक का पोस्टमार्टम आज डाक्टरों के बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-11 थाने में गैर इरादतन हत्या सहित सबूत खुर्द बुर्द करने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुल्लू के ही रहने वाले दो आरोपियों आर्यन व परीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि तीन युवकों ने रात में ड्रग्स ली और विकास की ओवरडोज होने के कारण मौत हुई है। विकास ने हाॅस्टल के कमरा नंबर-93 में कुल्लू निवासी आर्यन प्रभात और परीक्षित कौशल के साथ नशा किया था।
विज्ञापन




गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी 26 वर्षीय विकास सोमवार को चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट में सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले अपने एक दोस्त प्रणव को मिलने के लिए आया था। वह पीयू के हॉस्टल नंबर-7 में कमरा नंबर-93 में अपने दोस्त व अन्य युवकों के साथ रूका था। इन युवकों ने देर रात तक कमरे मे एक साथ शराब पी और फिर सो गए। लेकिन मंगलवार सुबह विकास उठा ही नहीं। उसके दोस्त उसे उठाने का प्रयास करते रहे। लेकिन जब विकास नहीं उठा तो सभी युवक उसे सेक्टर-16 अस्पताल में ले गए। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डाक्टर ने मामला मौत से जुड़ा होने के कारण इसका रुक्का काटा और अस्पताल चौकी से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस व सीएफएसएल की अन्य जांच टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीमों ने उस कमरे को खंगाला जहां युवक की मौत हुई है। वहां से एक शराब की बोतल सहित कुछछ नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। मृतक युवक पीयू का छात्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed