फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police registered FIR in case of breaking government board of Jalandhar MP Sushil Rinku

Jalandhar: सांसद रिंकू के सरकारी बोर्ड पर कालिख पोत तोड़ने का मामला, आप के पांच अज्ञात कार्यकर्ताओं पर केस

Thu, 28 Mar 2024 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 11:45 AM IST
सार

सांसद रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद वेस्ट हल्के में आप कार्यकर्ताओं ने उनका भारी विरोध किया था। बता दें कि देश भर में आचार संहिता लागू है। बुधवार को सरेआम लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था।

विज्ञापन
Police registered FIR in case of breaking government board of Jalandhar MP Sushil Rinku
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर सासंद सुशील रिंकू के नाम के सरकारी बोर्ड पर कालिख पोत कर तोड़ने और विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर उग्र प्रदर्शन मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


सांसद रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद वेस्ट हल्के में आप कार्यकर्ताओं ने उनका भारी विरोध किया था। बता दें कि देश भर में आचार संहिता लागू है। बुधवार को सरेआम लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। इसके बाद भाजपा ने चुनाव आयोग, डीसी और पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। चुनाव आयोग ने वीडियोग्राफी करवाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि थाना पांच में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियोग्राफी के बाद प्रदर्शन करने वालों को नामजद किया जाएगा। चुनाव आयोग को भाजपा द्वारा पहले ही प्रदर्शन करने का संकेत देने के बाद अधिकारियों ने मौके पर वीडियोग्राफी करवाई थी। प्रदर्शन करने वालों की ओर उनके वाहनों तक की वीडियोग्राफी के आधार पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed