Chandigarh News: चंडीगढ़ के क्लब में बम की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में फर्जी निकला मामला
दोपहर के समय क्लब के नंबर पर +0 नंबर से एक कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि क्लब में एक बम रखा है जो दोपहर तीन बजे फट जाएगा। इसके बाद फोन कट गया। इस फोन से क्लब में हड़कंप मच गया। क्लब संचालकों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह दिन पहले जिला अदालत और आईएसबीटी-43 को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सोमवार को सेक्टर-26 के ए स्टेट ऑफ डांस क्लब में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस ने पूरे इलाकों को खाली कराकर क्लब की तलाशी ली लेकिन काफी मशक्कत के बाद पुलिस को कोई बम नहीं मिला।
दोपहर के समय क्लब के नंबर पर +0 नंबर से एक कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि क्लब में एक बम रखा है जो दोपहर तीन बजे फट जाएगा। इसके बाद फोन कट गया। इस फोन से क्लब में हड़कंप मच गया। क्लब संचालकों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
शहर में जी-20 की बैठक के बीच इस सूचना से पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी व बम डिस्पोजल यूनिट मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वॉयड भी पहुंच गया। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील कर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी। आसपास के क्लब और शोरूमों को भी खाली करा दिया।
इसके बाद क्लब में बम की खोज शुरू की गई। काफी देर तक क्लब में छानबीन की गई लेकिन कोई बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सेक्टर-26 थाना के एसएचओ मनिंदर सिंह ने कहा कि क्लब के मैनेजर के पास बम होने का एक फोन आया था। इसके बाद क्लब की जांच की गई।
पुलिस की तरफ से बताया गया कि कॉल फर्जी थी। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि कॉल किसने की थी और ऐसा करने के पीछे मकसद क्या था। लगातार मिल रहे बम की सूचना से सुरक्षा पर भी सवाल शहर में एक साल में चौथी बार बम की सूचना मिली है।
चंडीगढ़ दो राज्यों की राजधानी होने के साथ नेताओं और अधिकारियों का गढ़ भी है। दो राज्यों के सीएम आवास के साथ हाईकोर्ट भी है इसलिए, बार-बार बम की सूचना से सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। 24 जनवरी को सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत और आईएसबीटी-43 में बम होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छह घंटे ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला।
दो जनवरी को चंडीगढ़-नयागांव सीमा स्थित राजेंद्रा पार्क में पुलिस को बम शेल मिला था। पास में ही सीएम आवास भी था, इस वजह से करीब दो दिन तक इलाका छावनी बना रहा। पुलिस के साथ सेना भी मौके पर पहुंची और करीब 22 घंटे ऑपरेशन चलाकर बम शेल को सेना अपने साथ ले गई। इसके अलावा पिछले साल अप्रैल में बुड़ैल जेल की दीवार के पास टिफिन बम मिला था।
डिफ्यूज करने के लिए पहले चंडीमंदिर से आर्मी की बम डिस्पोजल टीम के साथ मानेसर से एनएसजी की टीम भी बुलानी पड़ी। कई घंटों की जद्दोजहद के बाद रोबोट की सहायता से टिफिन बम डिफ्यूज किया गया था।