फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police raid on house of punjab agriculture department director, arrested

पंजाब कृषि विभाग के निदेशक के घर छापा, उठा ले गई पुलिस

Mon, 05 Oct 2015 10:38 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमरउजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Oct 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
police raid on house of punjab agriculture department director, arrested

पंजाब कृषि विभाग के डायरेक्टर डॉ. मंगल सिंह संधू के घर रविवार की देर रात पंजाब पुलिस ने दबिश दी। पुलिस उन्हें उठा ले गई। मालूम हो कि पंजाब में कीटनाशकों के छिड़काव के बावजूद हजारों हैक्टेयर कपास की फसल सफेद मक्खी के कारण तबाह हो गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि कीटनाशकों की खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। माना जा रहा है कि पुलिस की यह कार्रवाई इसी मामले से जुड़ी है।

रविवार देर रात चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित डॉ, संधू के मकान नंबर 2862 में कुछ युवक आ धमके। परिजनों ने अनहोनी की आशंका से चंडीगढ़ पुलिस को फोन करके बुला लिया।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस अधिकारी टीम के साथ पहुंचे तो पता चला पंजाब पुलिस ने सादे पोशाक में डॉ, संधू के घर में दबिश दी है। पुलिस उन्हें उठा ले गई है।

पद से हटाने पर हाईकोर्ट से मिली है राहत: राज्य सरकार ने घटिया कीटनाशक खरीदने के आरोप में संधू को निदेशक पद से हटाने के बाद उनकी जगह संयुक्त निदेशक गुरदयाल सिंह को पद पर बैठा दिया था। लेकिन संधू सरकार के फैसले के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

संधू पर बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर कीटनाशक खरीदने का आरोप

police raid on house of punjab agriculture department director, arrested

इस पर हाईकोर्ट ने उनको कृषि विभाग के निदेशक पद से हटाने पर रोक लगाकर पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था। मामले की अगली सुनवाई 16 अक्तूबर है।

क्या है आरोप: डॉ, मंगल सिंह संधू पर आरोप है कि उन्होंने नरमा और कपास पर सफेद मक्खी के प्रकोप को रोकने के लिए बिना निविदाएं आमंत्रित किए तथा बिना प्रतिस्पर्धात्मक बोली के 92 हजार लीटर ओबेरॉन कीटनाशक की खरीद की थी।

यहां तक कि सफेद मक्खी के प्रकोप को रोकने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने भी इस कीटनाशक की सिफारिश नहीं की थी। संधू पर यह कीटनाशक बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर खरीदने का भी आरोप था।

उन्होंने यह कीटनाशक 3550 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीदा, जबकि बाजार में यह 3000 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। कुल 33 करोड़ रुपये के इस कीटनाशक की खरीद राज्य के मालवा क्षेत्र के आठ जिलों में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed