फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police raid many places for arrest of double murder case accused

चंडीगढ़ः दोहरे हत्याकांड में दो नाम और आए सामने, हरियाणा का भगोड़ा भी पुलिस के रडार पर

Tue, 24 Dec 2019 11:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police raid many places for arrest of double murder case accused
- फोटो : अमर उजाला

बीते 18 दिसंबर की रात सेक्टर-15डी में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) से जुड़े दो छात्र अजय और विनीत के हत्या मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस जांच में अब एक-एक कर हत्यारों के नाम सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस अंकित नरवाल के अलावा उसके कजिन विक्की कालिया और हरियाणा में आर्म्स एक्ट केस में भगोड़ा सुनील उर्फ सिलू नानदड़ की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


सुनील पिछले काफी समय से हरियाणा पुलिस का भी अपराधी है। पुलिस जांच में इन तीनों नाम के अलावा एक और आरोपी का भी नाम सामने आया है। पुलिस टीम अब इनकी गिरफ्तार को लेकर जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन अब तक इनका कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं मंगलवार को नयागांव से कुछ सीसीटीवी फुटेज दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल रहा। इसमें अंकित नरवाल समेत कुछ युवक भी दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आला अधिकारियों का दावा है कि जल्द हत्यारों को दबोच लिया जाएगा। 
विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस जांच में सामने आया था कि अंकित नरवाल की आशु नैन से पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते दोनों का कई बार झगड़ा भी हो चुका था। हत्यारे सेक्टर 22 निवासी आशु नैन को मारने आए थे लेकिन वारदात से 20 मिनट पहले वह वहां से निकल चुका था। जांच में पता चला था कि आशु नैन ने बीते नवंबर को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और एनएसयूआई के छात्र नेता अंकित नरवाल के सिर पर रंजिशन बियर की बोतल फोड़ी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से दोनों में रंजिश थी। पुलिस को शक है अंकित नरवाल दोहरे हत्याकांड केस में शामिल है। पुलिस टीमों ने अंकित नरवाल को दबोचने के लिए सोनीपत, रोहतक समेत हरियाणा के अन्य जगहों पर छापामारी की थी लेकिन उसका अब तक सुराग नहीं लगा सका है।  


यह था मामला
बीते बुधवार रात सवा दस बजे सेक्टर 15डी स्थित मकान नंबर 3556 में तीन से चार आरोपियों ने विनीत और अजय से आशु नैन के बारे में पूछा। उन्होंने आशु के बारे में कुछ बताने से मना किया तो आरोपियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी, जबकि इस बीच रजाई ओढ़कर सो रहे उनके साथी मोहित पुनिया की जान बच गई। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मोहित पुनिया की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed