{"_id":"bfc2e253db6e6c4661bc8f709c15e634","slug":"police-post-made-railway-station-on-panchkula-side-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की तरफ बनेगी पुलिस पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की तरफ बनेगी पुलिस पोस्ट
सर्वेश कुमार /अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 03 Aug 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित तमाम सार्वजनिक स्थलों के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करें। उन्होंने डीसीपी अनिल धवन को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द स्टेशन पर पंचकूला की तरफ जीआरपी की पुलिस पोस्ट बनाएं और मेटल डिटेक्टर व अन्य सुरक्षा जांच के लिए जरूरी उपकरण लगाएं। उन्होंने बताया कि जल ही प्रदेश में एक हजार महिला पुलिस कर्मियों की भरती की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अब तक पंचकूला साइड में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं की कमी है। पंचकूला सेक्टर पांच थाने में छापे के दौरान पहुंचे सीएम खट्टर से जब अमर उजाला ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि न केवल रेलवे स्टेशन बल्कि अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा इंतजामों को ठीक किया जाना जरूरी है, ताकि किसी तरह की चूक न हो।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा जीआपी के जिम्मे हैं, जिनका थाना चंडीगढ़ की तरफ है। लेकिन हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों के होने के बावजूद पंचकूला की तरफ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं है। पहले भी एक संत के समर्थन में उनके हजारों अनुयाई पंचकूला की तरफ की लचर सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाते हुए इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद भी रेलवे स्टेशन पर आने जाने वालों की सुरक्षा के लिहाज से कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
अन्य यात्री सुविधाओं की पंचकूला की तरफ कमियों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में डीसी विवेक अत्रे ने कहा कि इस संबंध में डीआरएम को पत्र लिखा गया है, ताकि टिकट काउंटर, रिजर्वेशन, पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया जा सके।