फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police pick up dead body from pyre in mohali

आखिर क्या हुआ जो पुलिस ने चिता से उठवा लिया शव?

Thu, 13 Aug 2015 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 13 Aug 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
police pick up dead body from pyre in mohali

मोहाली के सेक्टर-57 स्थित श्मशान घाट में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब श्मशान घाट में पंडित ने एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।

विज्ञापन


पंडित का कहना था मृतक के कान से खून निकल रहा था। जबकि उसकी जीब भी दांतों में फंसी हुई थी। ऐसे में उन्हें मामला संदिग्ध लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम डीएसपी ट्रेनी जसमीत सिंह की अगुवाई में पहुंच गई। इसके बाद पुलिस चिता से शव उठाकर सिविल अस्पताल ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम राकेश (30) था। वह अंब साहिब कॉलोनी में पत्नी और चार बच्चों संग रहता था। जबकि मूल रूप से टांडा जिला रामपुर यूपी का रहने वाला था। यहां वह रेहड़ी चलाकर परिवार पाल रहा था। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। इस कारण अक्सर पत्नी से उसका झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को वह नशे में टल्ली होकर घर पहुंचा। इसके बाद उसकी पत्नी से बहस हो गई। फिर उसने पत्नी और बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया। साथ ही कमरा अंदर से बंद कर खुद सो गया। सुबह चार बजे जब वह नहीं उठा तो महिला ने पड़ोसियों को बताया। जब दरवाजा खोलकर देखा गया तो उसका शव पड़ा हुआ था। उसके पास शराब की बोतल और तारपीन के तेल की बोतल पड़ी हुई थी।

श्मशानघाट में शव को लेने पहुंची पुलिस

police pick up dead body from pyre in mohali

मृतक की पत्नी मंजू ने पति की मौत के बाद भी पुलिस को सूचित नहीं किया था। जबकि, सीधे अपने ससुराल यूपी में फोन कर परिजनों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने काफी समय तक शव को घर में रखा। इसके बाद वह उसे सीधे अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंच गई। इस मौके पर मृतक के पिता राम कुमार समेत कई लोग पहुंचे।

गलतफहमी में पुलिस ने चला दिया सर्च अभियान

श्मशान घाट के पंडित ने जब पुलिस कंट्रोल रूप में फोन किया। तो शहर में श्मशान घाट के पास शव मिलने का अलर्ट हो गया। पुलिस को गलतफहमी हो गई कि शव श्मशान घाट के पास पार्क में है। पुलिस ने वहां सर्च अभियान चला दिया। काफी देर तक शव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को गलती समझ में आई।

पहले भी रुकवा दिया था अंतिम संस्कार
पहले भी एक बार फेज-11 से कुछ लोग शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे थे। उन्होंने श्मशान घाट वालों को बताया कि उनकी बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार करना है। जब चिता पर रखे शव को पंडित ने देखा तो अंतिम संस्कार रुकवा दिया था। क्योंकि शव बुजुर्ग का नहीं, बल्कि युवती का था। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। जांच हुई तो पता चला कि लड़की दिल्ली से लाई गई थी। वह देह व्यापार का काम करती थी। अधिक शराब पीने से उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed