{"_id":"6458e6959b8de9005a0ecd66","slug":"police-lathi-charged-the-protesters-and-opened-the-traffic-chandigarh-news-c-16-1-135570-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसा खुलवाया यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां बरसा खुलवाया यातायात
Mon, 08 May 2023 05:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 May 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मक्खू में दाना मंडी के मजदूर अपनी मांगों के समर्थन में हाईवे जाम कर दे रहे थे धरना
तहसीलदार के आश्वासन पर खत्म किया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खू (फिरोजपुुर)। दाना मंडी मक्खू में गेहूं की लिफ्टिंग नहीं होने से परेशान मजदूरों ने हाईवे पर धरना देकर यातायात ठप कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज कर यातायात चालू करवाया। पुलिस और मजदूर नेताओं के बीच कहासुनी भी हुई। प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन के बाद मजदूरों ने धरना खत्म किया।
मजदूर नेता मंगल सिंह संधू ने कहा कि दाना मंडियों में गेहूं के बैगों के ढेर लगे हैं। लिफ्टिंग नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति में दाना मंडी मक्खू से लगभग 250 गेहूं के बैग चोरी हो चुके हैं। यही नहीं, बारिश से बहुत ज्यादा गेहूं खराब हो चुकी है। इन सभी का बोझ मजदूरों पर पड़ेगा। इसलिए सोमवार को सभी मजदूरों ने एकजुट होकर धरना देकर यातायात जाम किया था कि पुलिस ने मौके पर पहुंच लाठीचार्ज कर वहां से मजदूरों को उठा दिया। यही नहीं मजदूरों के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
इस मौके पर जीरा के तहसीलदार प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे और मजदूरों की समस्या सुनीं। तहसीलदार ने कहा कि दो दिन के अंदर दाना मंडी में पड़ी सभी गेहूं की बोरियां उठा ली जाएंगी। पचास से साठ ट्रक मंडी में भेज रहे हैं। तहसीलदार के इस आश्वासन पर मजदूरों ने हाईवे से धरना हटा दिया। दूसरी तरफ, मजदूर नेता मंगल सिंह ने कहा कि जो धक्का-मुक्की पुलिस ने की है इसके खिलाफ अदालत में जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो संख्या-08एफजेडआर01,02 व 03 ओ - मक्खू (फिरोजपुर) धरनास्थल पर पुलिस और मजदूरों के बीच धक्का-मुक्की होती हुई।