फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police lathi charge on Unemployed teachers in Sangrur of Punjab

शिक्षा मंत्री के कोठी के सामने बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी इस्तेमाल

Sun, 17 Nov 2019 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Police lathi charge on Unemployed teachers in Sangrur of Punjab
बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री की कोठी के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे बेरोजगार अध्यापकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। साथ ही पानी की बौछारें भी कीं। इससे गुस्साएं बेरोजगार अध्यापक धरना लगाकर बैठ गए और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


 इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिंगला के पुतले उठाकर शहर में रोष मार्च निकाला। गौरतलब है कि 80 दिनों से स्थानीय जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष बीएड टेट पास बेरोजगार अध्यापक पक्का मोर्चा लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ढिल्लवां और प्रदेश सचिव गुरजीत कौर खेड़ी ने कहा कि आज जिस क्रूरता से पुलिस प्रशासन ने बेरोजगार अध्यापकों पर लाठीचार्ज किया है यह आने वाले समय में सरकार के ताबूत पर कील साबित होगी। बेरोजगार टेट पास अध्यापक शिक्षा मंत्री की चालों में नहीं आएंगे क्योंकि बेरोजगार समझ गए हैं कि सरकार के रोजगार मेले ड्रामे साबित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Police lathi charge on Unemployed teachers in Sangrur of Punjab

प्रदेश कमेटी सदस्य गुरदीप मानसा और युद्धजीत बठिंडा ने आरोप लगाया कि यह सरकार पंजाब के नौजवानों को किसी भी कीमत पर रोजगार नहीं देना चाहती। उनका संघर्ष जहां रोजगार के लिए लंबे समय से चल रहा है, वहीं 55 प्रतिशत की नीति रद्द करवाने के लिए और आयु सीमा 42, 47 करवाने के लिए चल रहा है। मांगों की पूर्ति के लिए जारी रहेगा।

मौके पर डीटीएफ के जिलाध्यक्ष बलवीर चंद लौंगोवाल और दाता सिंह नमोल ने लाठीचार्ज की सख्त शब्दों में आलोचना करते हुए शिक्षा मंत्री को चेतावनी दी कि जल्द ही बेरोजगार अध्यापकों को रोजगार मुहैया करवाया जाए अन्यथा संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक बेरोजगार अध्यापकों का शिक्षामंत्री की कोठी के सामने धरना जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed