फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh traffic police issued challan to two police personnel

Chandigarh News: अपने ही कर्मचारियों को पुलिस नहीं दे पा रही हेलमेट का ज्ञान, महिला जवान समेत दो का चालान

Sun, 24 Dec 2023 03:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2023 03:35 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फोटो यातायात पुलिस के साथ साझा की। इसमें चंडीगढ़ पुलिस की महिलाकर्मी बिना हेलमेट चंडीगढ़ नंबर की एक एक्टिवा पर पीछे बैठी है। बीते 22 दिसंबर को दोपहर 12:49 बजे सेक्टर- 26 लाइट प्वाइंट पर एक्टिवा पर दो मुलाजिम सवार थे। मामले में यातायात पुलिस ने ऑनलाइन चालान जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Chandigarh traffic police issued challan to two police personnel
बिना हेलमेट स्कूटी पर बैठे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोगों के हजारों रुपये के चालान काटने वाली चंडीगढ़ पुलिस अपने ही कर्मचारियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम यातायात नियमों का उल्लंघन करते कैमरों में कैद हो रहे हैं। शनिवार को भी सोशल मीडिया पर एक यूजर ने फोटो यातायात पुलिस के साथ साझा की। इसमें चंडीगढ़ पुलिस की महिलाकर्मी बिना हेलमेट चंडीगढ़ नंबर की एक एक्टिवा पर पीछे बैठी है। बीते 22 दिसंबर को दोपहर 12:49 बजे सेक्टर- 26 लाइट प्वाइंट पर एक्टिवा पर दो मुलाजिम सवार थे। मामले में यातायात पुलिस ने ऑनलाइन चालान जारी कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं, 22 दिसंबर को ही सेक्टर- 17 लाइट प्वाइंट पर दोपहर 12:07 बजे पंजाब नंबर की एक एक्टिवा की फोटो भी सोशल मीडिया पर यातायात पुलिस के साथ साझा की गई। इसमें भी एक्टिवा पर पीछे एक पुलिस कर्मचारी बिना हेलमेट के बैठा नजर आ रहा है। उसका भी यातायात पुलिस ने चालान जारी किया है। इससे पहले इसी महीने के दूसरे सप्ताह में सरकारी मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट पीछे बैठे चंडीगढ़ पुलिस के जवान का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद चालान काटा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed