फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police identified nine people in attack on Chawinda Devi police Chowki

चविंडा देवी पुलिस चौकी पर हमला: पुलिस ने नौ लोगों की पहचान की, तीन महिलाओं समेत 14 हिरासत में

Tue, 02 Aug 2022 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 06:58 PM IST
सार

डीएसपी मोहन शर्मा ने बताया कि हमलावरों ने रात के अंधेरे में यह काम किया है। वे यह सोच कर हैरान हैं कि हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए लोग इस हद तक जा सकते हैं। इस हमले में एक मुलाजिम जख्मी हो गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात से ही कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
Police identified nine people in attack on Chawinda Devi police Chowki
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर में थाना कत्थूनंगल थाने की चविंडा देवी पुलिस चौकी पर हमला करने वाले नौ लोगों की पहचान कर ली गई है। वहीं पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 14 लोगों को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्जकर ली है। डीएसपी मोहन शर्मा हैरान हैं कि हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने के लिए लोग पुलिस पार्टी पर हमला कैसे कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह है मामला 
कत्थूनंगल थाना की पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे चविंडा देवी के रहने वाले आकाशदीप नाम के युवक को 9 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। चविंडा देवी पुलिस चौकी में आरोपी से पूछताछ के बाद रात करीब 9:30 बजे पुलिस की टीम आकाशदीप को कत्थूनंगल थाने के लॉकअप में शिफ्ट करने वाली थी। इस दौरान आरोपी की पहचान वाले 40 से 50 लोग पुलिस चौकी के बाहर पहुंच गए और पुलिस पर हमला कर आरोपी आकाशदीप को हथकड़ी समेत छुड़ाकर साथ ले गए। 
विज्ञापन


इनमें से एक हमलावर के हाथ में पिस्तौल थी, जो हवा में लहराकर पुलिस को धमकी दे रहा था। डीएसपी मोहन शर्मा ने बताया कि हमलावरों ने रात के अंधेरे में यह काम किया है। वे यह सोच कर हैरान हैं कि हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए लोग इस हद तक जा सकते हैं। इस हमले में एक मुलाजिम जख्मी हो गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात से ही कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर हमला कर आरोपी को हथकड़ी समेत छुड़ाकर ले जाने वाले हमलावरों में से नौ की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक तीन महिलाओं समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि मुख्य आरोपी आकाशदीप और पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed