फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police has arrested two alleged Khalistani operatives

अमृतसर से दो खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, पंजाब में हमले की साजिश नाकाम, जर्मन हथियार मिले

Fri, 19 Jun 2020 05:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jun 2020 05:59 PM IST
सार

  • एक जर्मन निर्मित एमपी 5 सब-मशीन गन, 4 मैगजीन, एक 9 मिमी पिस्तौल और मोबाइल बरामद 
  • पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी सरगनाओं के इशारे पर हिंदू नेताओं की हत्या करने की फिराक में थे

विज्ञापन
Police has arrested two alleged Khalistani operatives
पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब पुलिस ने गुरुवार देर रात दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया। यह आतंकी अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर कई आतंकी हमले करने और हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग की फिराक में थे। उनके पास से जर्मनी में बनी एक एमपी 5 सब-मशीनगन, एक पिस्तौल, 4 मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये संवेदनशील स्थानों के फोटो और जानकारी पाकिस्तान भेजते थे। 

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस की टीम ने जीटी रोड थाना जंडियाला के गुरदासपुरिया ढाबे के नजदीक छापा मारकर गुरमीत सिंह और विक्रम सिंह को काबू कर लिया। दोनों के फोन से पाकिस्तान में बैठे संदिग्ध लोगों के साथ बातचीत के अंश, फोटो और एक विशेष जगह से संबंधित जानकारी हासिल हुई है। 
विज्ञापन

इसके अलावा गुरमीत सिंह के मोबाइल में खालिस्तान के गठन से जुड़ीं कई प्रकार की पोस्ट और वेब-लिंक भी मिले हैं। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रायोजित भारत विरोधी गतिविधि चलाने वालों के साथ नियमित रूप से संपर्क में भी था। प्रारंभिक पूछताछ और बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की 120बी, 121, 25, 54, आर्म्स एक्ट और गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। 

तीन साल पहले गया था पाकिस्तान 
गंडा सिंह कालोनी, सुल्तानविंड रोड, अमृतसर के रहने वाले गुरमीत सिंह (44) ने बताया कि वह अपने प्रबंधकों को मिलने के लिए करीब तीन साल पहले पाकिस्तान गया था। गुरमीत इससे पहले अपने भाई के साथ धोखाधड़ी के एक केस में शामिल था और उसके विरुद्ध थाना बी-डिवीजन अमृतसर में केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed