{"_id":"669a92249294023a3f0e4d11","slug":"police-got-remand-of-amritpal-singhs-brother-chandigarh-news-c-46-1-bth1001-105009-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जालंधर पुलिस को मिला अमृतपाल सिंह के भाई का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जालंधर पुलिस को मिला अमृतपाल सिंह के भाई का रिमांड
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर रूरल पुलिस को श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के बड़े भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी का दो दिन का रिमांड मिला है। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हरप्रीत सिंह का पुलिस को फिल्लौर कोर्ट से रिमांड नहीं मिला था, लेकिन जालंधर देहात पुलिस ने कहा था कि उनको हरप्रीत हैप्पी का रिमांड चाहिए, ताकि ड्रग के बारे में पूछताछ की जा सके। पुलिस ने दस दिन का रिमांड मांगा था, जिस पर अदालत ने सिर्फ 2 दिन का रिमांड ही मंजूर किया। हरप्रीत के वकील ने कहा कि हरप्रीत जिम जाता है, ऐसे में वह स्टेरॉयड्स लेता है। इसके चलते उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। लवप्रीत सिंह भी इसी के चलते डोप टेस्ट पॉजीटिव आया है। हैप्पी को फिल्लौर पुलिस ने उसके साथी लवप्रीत के साथ 11 जुलाई की शाम फिल्लौर हाईवे से पकड़ा था। इनके पास से 4 ग्राम आइस बरामद हुई थी।
निचली अदालत से दोनों का रिमांड न मिलने के कारण पुलिस ने एडिशनल सेशन जज केके जैन की अदालत में क्रिमिनल रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। पुलिस के अनुसार हैप्पी और लवप्रीत अपने क्रेटा गाड़ी में सवार होकर लुधियाना के हैबोवाल के रहने वाले संदीप से 10 हजार रुपए की आइस ड्रग लेकर आए थे। पुलिस ने संदीप को भी पकड़ा लिया था। इस पर एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा था कि रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिल्लौर हाईवे से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों काले शीशे वाली सफेद क्रेटा कार में बैठकर ड्रग्स लेने की तैयारी कर रहे थे।