फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police filed Chalan of about 250 pages in district court against Step mother.

5 साल की मासूम को बोरी में बंद कर पीटा था, सौतेली मां के खिलाफ चालान पेश

Thu, 01 Feb 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
police filed Chalan of about 250 pages in district court against Step mother.
Stepmother brutality assaults 5-year-old - फोटो : File Photo
पांच साल की मासूम को बोरी में बंद कर पीटने वाली सौतेली मां के खिलाफ पुलिस ने जिला अदालत में करीब 250 पेज का चालान दायर कर दिया है। पुलिस ने सौतेली मां जसप्रीत कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 308, 323 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 75 के तहत चालान दायर किया है। पुलिस ने केस में 25 गवाह बनाए हैं। अगली सुनवाई एक फरवरी को होगी। बता दें कि जिला अदालत से आरोपी की जमानत याचिका दो बार खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर महीने में मामला उस समय चर्चा में आया, जब बच्ची के भाई के बनाए दो वीडियो वायरल हुए। इसमें एक वीडियो में जसप्रीत को बच्ची को बोरी में बंद कर और दूसरे में उसे बुरी तरह पीटते दिख रहा था। इसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सौतेली मां जसप्रीत कौर के खिलाफ 3 दिसंबर को केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को 7 दिसंबर को सेक्टर-27 से गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत के आदेश पर केस में अतिरिक्त धारा 308 जोड़ी गई थी। पुलिस की ओर से केस में बनाए मुख्य गवाहों में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन संगीता वर्धान, जीएमसीएच-32 से रंजीत कौर, सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह और कांस्टेबल यशपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह है मामला

police filed Chalan of about 250 pages in district court against Step mother.
Stepmother brutality assaults 5-year-old - फोटो : File Photo
यह है मामला
सेक्टर-29 निवासी मनमोहन सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि कुछ साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनका एक बेटा और पांच साल की बेटी है। 2016 में मनमोहन ने बच्चों की देखभाल के लिए सेक्टर-27 निवासी जसप्रीत कौर से शादी कर ली। जसप्रीत कौर की भी पहले से एक बेटी थी।

वह काम पर चला जाता था तो पीछे से उसकी पांच साल की बेटी की जसप्रीत कौर पिटाई करती थी। कुछ दिनों पहले उनके बेटे ने बहन की पिटाई की बात बताई, लेकिन उन्हें उस पर विश्वास नहीं हुआ। उनके बेटे ने बहन की पिटाई का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। पहले वीडियो में जसप्रीत कौर मासूम बच्ची को बोरी में बंद करके पिटाई कर रही है। दूसरे वीडियो में वह बच्ची को बेड पर बैठाकर थप्पड़ मार रही है।

उस समय बच्ची के पैर में फ्रैक्चर भी दिख रहा है। सौतेली मां द्वारा बच्ची की पिटाई की दोनों वीडियो देखकर पिता मनमोहन सिंह ने सेक्टर-19 स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से संपर्क किया। कमेटी के सदस्यों ने वीडियो देखी और बच्चों से सारी घटना के बारे में पूछा। इसके बाद कमेटी मनमोहन को लेकर साथ लेकर इंडस्ट्रियल एरिया थाने गई और पुलिस को शिकायत दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed