फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police filed case after Video of firing viral on social media

विवादों में फिर गायक एली मांगट, दोस्त की जन्मदिन पार्टी में की हवाई फायरिंग

Fri, 22 Nov 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police filed case after Video of firing viral on social media
पुलिस ने मामला किया दर्ज।

पंजाब पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर का आरोप लगाकर सुर्खियों में आए पंजाबी सिंगर एली मांगट एक फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार गायक ने अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी पर उसके पिता की दोनाली के साथ हवाई फायर किए। इस दौरान वहां खड़े उनके साथी ने वीडियो बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


जब वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। थाना साहनेवाल की पुलिस ने एली मांगट, उसके दोस्त भूपिंदर सिंह और भूपिंदर के पिता गुरवंत सिंह के खिलाफ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी गुरवंत सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके बेटे और एली मांगट का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले गुरवंत सिंह के बेटे भूपिंदर सिंह का मंगलवार को जन्मदिन था। भूपिंदर ने अपने जन्मदिन पर कुछ खास दोस्तों के लिए घर पर ही पार्टी रखी थी। इस पार्टी में भूपिंदर ने अपने दोस्त कैनेडियन सिटीजन पंजाबी सिंगर एली मांगट को भी बुला लिया। वहां गुरवंत सिंह की दोनाली से एली मांगट ने हवा में एक-एक कर दो गोलियां चलाई। 

इसका वहां मौजूद युवक ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसीपी साउथ जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनाली गुरवंत सिंह की थी। उसी दोनाली से एली मांगट ने गोलियां चलाई। पुलिस ने गुरवंत सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बेटा और सिंगर एली मांगट अभी फरार है। उसके दोराहा स्थित घर पर छापामारी की गई थी, लेकिन आरोपी फरार था। पुलिस छापामारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed