फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police failed to prove the fraud case, all seven accused acquitted

Chandigarh News: ठगी का केस साबित नहीं कर पाई पुलिस, सातों आरोपी बरी

Wed, 29 Oct 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police failed to prove the fraud case, all seven accused acquitted
चंडीगढ़। सात साल पुराने ठगी और लूट के एक चर्चित मामले में पुलिस की कहनी अदालत में साबित नहीं हो सकी। जिला अदालत ने इस केस में गिरफ्तार सातों आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।
विज्ञापन

बरी किए गए साताें आरोपी बरनाला निवासी अमरबीर सिंह (34), विक्की कुमार (28), भूपिंदर सिंह (47), चरणजीत सिंह (47), पटियाला निवासी मनीष कुमार (28), प्रेम कुमार सिंगला (28) और विरेंद्र सिंह (24) हैं। इन पर आरोप था कि वे बॉलीवुड फिल्म स्पेशल-26 की तर्ज पर इनकम टैक्स अफसर बनकर सेक्टर-52 के एक घर में घुसे और वहां से आठ लाख नकद और सोने के गहने लूटकर ले गए थे।
विज्ञापन

अदालत में पुलिस अपने आरोपों को साबित करने में नाकाम रही। आरोपियों के वकील ने दलील दी कि पुलिस ने सभी को झूठे मामले में फंसाया। उन्होंने कहा कि एफआईआर में शिकायतकर्ता ने केवल सोने के गहने लूटे जाने की बात कही थी जबकि पुलिस ने आरोपियों से चांदी के गहनों की रिकवरी दिखा दी, जो पूरी तरह मनगढ़ंत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, पुलिस के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं था जो आरोपियों की संलिप्तता साबित कर सके। अदालत ने सबूतों के अभाव में सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया।




यह था मामला

पुलिस ने यह केस सेक्टर-52 निवासी पप्पू कुमार की शिकायत पर दर्ज किया था। पप्पू सेक्टर-52 स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहते थे। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर 2018 की सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर कुछ लोग बाहर खड़े थे जिन्होंने इनकम टैक्स विभाग का आई-कार्ड दिखाया और कहा कि वे तलाशी लेने आए हैं। इस दौरान उन्होंने घर से आठ लाख रुपये और सोने के गहने उठाए और जाते समय कहा कि उनका ऑफिस सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे है। वहां आकर वे सबूत दिखाकर सामान वापस ले सकते हैं। जब पप्पू अपने रिश्तेदारों के साथ सेक्टर-43 पहुंचे तो वहां ऑफिस नहीं मिला। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed