फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police detained union leaders who were going to burn the effigy

Chandigarh News: पुतला फूंकने जा रहे यूनियन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 03 Apr 2024 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Police detained union leaders who were going to burn the effigy
चंडीगढ़। पीजीआई में अनुबंध पर लगे हजारों कर्मचारियों की समान काम-समान वेतन सहित अन्य मांगों के लिए लड़ाई लड़ रही जॉइंट एक्शन कमेटी के कुछ नेताओं को पुलिस ने मंगलवार को प्रदर्शन करने से पहले ही हिरासत में ले लिया। पीजीआई निदेशक की ओर से जनवरी-2024 में मांगों को पूरा करने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण एक्शन कमेटी ने निदेशक का पुतला फूंकने के लिए पहले ही नोटिस दे दिया था। मंगलवार को जब कमेटी के नेता प्रदर्शन करने पीजीआई गेट पर पहुंचे तो वहां पहले से तैनात पुलिस ने यूनियन के कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने में ले जाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक अनुबंध पर लगे हजारों कर्मचारियों की समान काम-समान वेतन सहित अन्य कई मांगों को लेकर पीजीआई प्रशासन के साथ पिछले लंबे समय से आर-पार की लड़ाई चल रही है। पीजीआई प्रशासन और कर्मचारियों की मांगों को लेकर लड़ाई लड़ने वाली जॉइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों के बीच कई बार बैठकें भी हुईं लेकिन मांगों पर अब तक कोई गौर नहीं किया गया। इसी कड़ी में बीती 20 जनवरी को पीजीआई में अनुबंध के जरिये नौकरी पर लगे करीब चार हजार कर्मचारियों ने कामकाज छोड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


पुतला जलाने के लिए पहले ही दे दिया था नोटिस
जाॅइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन अश्विनी कुमार मुंजाल ने बताया कि 20 जनवरी को पीजीआई निदेशक ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। उसके बाद से लेकर अब तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण एक्शन कमेटी द्वारा कर्मचारियों के साथ मीटिंग करके दो अप्रैल को पीजीआई निदेशक का उनके कार्यालय के समक्ष पुतला फूंकने के लिए योजना तैयार की गई थी और इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन


पुतला जलाने से पहले ही हिरासत में लिए नेता
जाॅइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन व अन्य नेताओं सहित कर्मचारी पीजीआई निदेशक का पुतला जलाने के लिए मंगलवार को गेट पर पहुंचे लेकिन यहां पर पहले से ही काफी संख्या में पुलिस जवान तैनात थे। पुलिस ने यूनियन नेताओं को प्रदर्शन करने से पहले ही एक-एक करके हिरासत में लेना शुरू कर दिया और सभी सेक्टर-11 पुलिस थाने में ले जाया गया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई। देर शाम खबर लिखे जाने तक हिरासत में लिए गए नेताओं का जीएमसीएच-16 अस्पताल में मेडिकल करवाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed