फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police conducted corona test for the body of a sick girl ... Now the report will be conducted by the police on Tuesday after the negative report

बीमार बच्ची के शव का पुलिस ने करवाया कोरोना टेस्ट... रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब मंगलवार को पुलिस करवाएगी शव का पोस्टमार्टम

Tue, 06 Oct 2020 12:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police conducted corona test for the body of a sick girl ... Now the report will be conducted by the police on Tuesday after the negative report
मनीमाजरा। बापूधाम कॉलोनी में रहने वाली 3 साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत के मामले में सोमवार को पुलिस ने शव का कोरोना टेस्ट करवाया। पुलिस के अनुसार शव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब पुलिस शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाएगी। इसमें ही मौत के असली कारण का खुलासा होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी निवासी मुनफैत की 3 साल की बच्ची पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। कॉलोनी में ही कई दिन तक डॉक्टर से दवा लेने के बाद जब बच्ची की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो वह 4 सितंबर की सुबह बच्ची को लेकर सेक्टर-16 अस्पताल गया था। वहां उपचार दिए जाने के बाद वह दोपहर के समय बच्ची को लेकर मनीमाजरा के निजी अस्पताल में पहुंचा। उसका आरोप है कि यहां डॉक्टर ने बच्ची को इंजक्शन लगाकर सेक्टर-32 रेफर कर दिया। इसके कुछ समय बाद अचानक से ही बच्ची की तबीयत और बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिवार बच्ची को लेकर मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने निजी अस्पताल के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed