फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hotel Hyatt Regency in Ludhiana receives bomb threat

Ludhiana: होटल हयात रीजेंसी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चारों तरफ से पुलिस ने घेरा, मेहमानों को बाहर निकाला

Tue, 27 Dec 2022 06:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Dec 2022 06:01 PM IST
सार

पंजाब में नववर्ष से पहले पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। प्रमुख इमारतों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को लुधियाना कमिश्नरेट की पुलिस अचानक बड़ी संख्या में फिरोजपुर रोड पर स्थित होटल हयात रीजेंसी पहुंची।

विज्ञापन
Hotel Hyatt Regency in Ludhiana receives bomb threat
होटल पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब की लुधियाना पुलिस में मंगलवार की दोपहर उस समय भगदड़ मच गई, जब होटल हयात से पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने सोशल मीडिया के जरिये होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद जहां-जहां भी होटल हयात हैं, वहां-वहां पुलिस की टीमें जांच करने पहुंचीं। 

विज्ञापन


फिरोजपुर रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी में बम की सूचना मिलने के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा और डीसीपी वरिंदर सिंह बराड़ की अगुवाई में कई थानों की फोर्स और सीनियर अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें वहां पहुंचीं। पुलिस ने चारों तरफ से होटल को घेर लिया और सारे मेहमानों और पूरे स्टाफ को होटल से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पूरे होटल का चप्पा-चप्पा छान मारा और स्टाफ की जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि धमकी दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने दी है। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क किया और सारी जानकारी साझा की। दिल्ली पुलिस ने आरोपी का पता लगा उसे हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस की टीम आरोपी को लेने दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hotel Hyatt Regency in Ludhiana receives bomb threat
होटल के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जांच के दौरान विदेशी मेहमानों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, उन्हें बाहर ही खड़ा रखा गया। जो लोग होटल से बाहर थे उन्हें अंदर तक जाने की इजाजत नहीं दी गई। कुछ मेहमानों ने विरोध भी जताया। बाहर किसी तरह की कोई दहशत न फैले इसलिए पुलिस ने इसे मॉक ड्रिल बताया। इस दौरान पुलिस ने पूरे होटल की जांच की। होटल का चप्पा छान कर पुलिस बाहर निकली। जब काफी समय हो गया और ठंड की वजह से मेहमानों को दिक्कत हुई तो उन्होंने अंदर जाने दिया। 

वीआईपी रुकते हैं इस होटल में
शहर के प्रतिष्ठित होटलों में शामिल होटल हयात रीजेंसी में कई वीआईपी रुक चुके हैं। इस होटल में अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान रुक चुके हैं, शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल कई बार मीटिंग कर चुके हैं। खेड़ा वतन पंजाब दीयां के समापन समारोह वाले दिन भी समारोह खत्म होने के बाद सीएम मान भी इसी होटल में रुके थे। इस होटल का कनेक्शन सलमान खान परिवार से भी है। इस होटल की मालकियत सलमान खान के बहनोई पीयूष शर्मा के मामा की है। 



क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि एक बजे के करीब किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये धमकी दी थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही वहां पहुंच जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि धमकी देने वाले राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ मामला साझा किया गया तो आरोपी का पता लग गया। दिल्ली पुलिस ने उसे काबू भी कर लिया है। 

जेसीपी ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक धमकी देने वाले की सेहत ठीक नहीं रहती है। यही कारण है कि उसने कई जगह मेल भेजे हैं और बम की धमकी दी है। कमिश्नरेट पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है और आरोपी को लुधियाना लाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed