{"_id":"5eeaf55b1d518e02cc3ba832","slug":"police-complaint-against-yuvraj-singh-allegations-of-offensive-statement-on-scheduled-casete","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ अदालत में याचिका दायर, पुलिस को भी दी गई है शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ अदालत में याचिका दायर, पुलिस को भी दी गई है शिकायत
Thu, 18 Jun 2020 10:32 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी(हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी(हिसार)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:32 AM IST
सार
- शिकायत मामले में कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
- अनुसूचित समाज पर टिप्पणी का मामला है
विज्ञापन
Yuvraj Singh
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई है। यही नहीं उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी दी गई है।
मामला हरियाणा के हिसार जिले में सामने आया। अनुसूचित समाज को लेकर कथित रूप से टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई न होने पर याचिका दायर की गई है। अधिवक्ता रजत कलसन ने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत के न्यायाधीश बीपी सिरोही ने इस मामले में हांसी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी करके कार्रवाई की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है।
दुल्हन ने अमेरिका में नया घर खरीदकर मारपीट करके दूल्हे को बाहर निकाल दिया, धमकी भी दी
कलसन ने अदालत के समक्ष याचिका दायर करके कहा था कि एक जून को युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर रोहित शर्मा से बातचीत के दौरान अनुसूचित समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। इस बारे उन्होंने हांसी के पुलिस अधीक्षक को 2 जून शिकायत दी थी। उक्त शिकायत पर पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, जबकि मुकदमा दर्ज करवाने को लेकर वह कई बार हांसी के एसपी, जांच अधिकारी डीएसपी व शहर थाना प्रभारी से मिल चुके हैं।