{"_id":"5834944d4f1c1b462413b770","slug":"police-clashed-sector-56-lal-bahadur-shastri-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम और पुलिस से भिड़े झुग्गीवासी, 4 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम और पुलिस से भिड़े झुग्गीवासी, 4 पुलिसकर्मी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
चार पुलिसकर्मी समेत कई कॉलोनी वासी घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 स्थित लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) कॉलोनी में मंगलवार को झुग्गियां हटाने गई प्रशासन की टीम से कॉलोनी वासी भिड़ गए। इस झड़प में चार पुलिसकर्मी और कई स्थानीय निवासी घायल हो गए। बेकाबू लोगों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 10 को गिरफ्तार भी कर लिया।
मंगलवार को एस्टेट ऑफिस की एंक्रोचमेंट विंग पुलिस को साथ लेकर कॉलोनी से कब्जे हटवाने पहुंची थी। यह कार्रवाई कॉलोनी वासियों को रास नहीं आई और वह सीधे प्रशासन की टीम से भिड़ गई। कॉलोनी वासियों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जवाब में पुलिस ने लोगों को खदेड़ने केलिए लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
लोगों ने कई सरकारी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटनाक्रम में कई स्थानीय निवासियों को चोटें आई और साथ ही चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने इस जगह से सैकड़ों झुग्गियों को हटवा दिया था। इसके बाद लोगों ने फिर झुग्गियां डाल ली।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि वह इस जगह कई सालों से रह रहे हैं। बायोमीट्रिक सर्वे में भी उनका नाम था, लेकिन उन्हें पुनर्वास योजना के तहत मकान नहीं दिए गए। साथ ही बिना किसी नोटिस के उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे मामले के बाद एस्टेट ऑफिस के अधिकारी की शिकायत पर उपेंद्र सिंह यादव, जय प्रकाश, गुड्डू, रोहित, सुरेश राही, मीना देवी, सपना कुमारी, रंजू देवी, अविनाश सिंह और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अविनाश सिंह को छोड़कर बाकी सभी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।