फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police clashed, Sector -56, Lal Bahadur Shastri colony

अतिक्रमण हटाने गई टीम और पुलिस से भिड़े झुग्गीवासी, 4 पुलिसकर्मी घायल

Wed, 23 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
police clashed, Sector -56, Lal Bahadur Shastri colony
चार पुलिसकर्मी समेत कई कॉलोनी वासी घायल - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-56 स्थित लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) कॉलोनी में मंगलवार को झुग्गियां हटाने गई प्रशासन की टीम से कॉलोनी वासी भिड़ गए। इस झड़प में चार पुलिसकर्मी और कई स्थानीय निवासी घायल हो गए। बेकाबू लोगों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 10 को गिरफ्तार भी कर लिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को एस्टेट ऑफिस की एंक्रोचमेंट विंग पुलिस को साथ लेकर कॉलोनी से कब्जे हटवाने पहुंची थी। यह कार्रवाई कॉलोनी वासियों को रास नहीं आई और वह सीधे प्रशासन की टीम से भिड़ गई। कॉलोनी वासियों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जवाब में पुलिस ने लोगों को खदेड़ने केलिए लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने कई सरकारी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। इस घटनाक्रम में कई स्थानीय निवासियों को चोटें आई और साथ ही चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने इस जगह से सैकड़ों झुग्गियों को हटवा दिया था। इसके बाद लोगों ने फिर झुग्गियां डाल ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि वह इस जगह कई सालों से रह रहे हैं। बायोमीट्रिक सर्वे में भी उनका नाम था, लेकिन उन्हें पुनर्वास योजना के तहत मकान नहीं दिए गए। साथ ही बिना किसी नोटिस के उन्हें घर से बेघर किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे मामले के बाद एस्टेट ऑफिस के अधिकारी की शिकायत पर उपेंद्र सिंह यादव, जय प्रकाश, गुड्डू, रोहित, सुरेश राही, मीना देवी, सपना कुमारी, रंजू देवी, अविनाश सिंह और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अविनाश सिंह को छोड़कर बाकी सभी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed