{"_id":"66f4b728e7d7df6a680f9106","slug":"police-brought-seven-henchmen-of-terrorist-goldie-brar-on-production-warrant-remanded-for-two-days-chandigarh-news-c-16-pkl1043-525931-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आतंकी गोल्डी बराड़ के सात गुर्गों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, दो दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आतंकी गोल्डी बराड़ के सात गुर्गों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, दो दिन का रिमांड
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्लबों में बाउंसर सप्लाई करने वाले सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक गुरजीत सिंह उर्फ भूरा पर गोलियां चलाने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस अमृतसर में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। ये सातों आरोपी विदेश में बैठे आतंकी गोल्डी बराड़ के गुर्गे हैं और इन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन क रिमांड पर लिया गया है। गोलीकांड के तीन दिन बाद ही अमृतसर पुलिस ने इन्हें पिस्टलों के साथ गिरफ्तार कर लिया था और इनके पास से अन्य काफी हथियार बरामद हुए थे।
गौरतलब है कि 2 सितंबर की रात को धनास निवासी सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले गुरजीत सिंह भूरा पर कार सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। रात को करीब 11 बजे घटना उस समय हुई जब भूरा जिम से फार्च्यूनर गाड़ी में घर लौट रहा था। जब वह सेक्टर-25 डंपिग ग्राउंड के नजदीक डड्डूमाजरा-धनास रोड पर पहुंचा तो अचानक से एक स्विफ्ट गाड़ी उसकी गाड़ी के साइड में आई और दो अज्ञात बदमाशों ने भूरा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। भूरे के मुताबिक बदमाशों ने चार-पांच गोलियां चलाईं जबकि गाड़ी पर दो गोलियों के निशान मिले थे जिनमें एक गोली गाड़ी के बीच वाले दरवाजे की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर लगी जबकि दूसरी गोली बोनट के पास लगी थी। टैक्सी चालक के मुताबिक दो अज्ञात युवकों ने उसकी टैक्सी किराए पर ली थी और उसे इस घटना के बारे पहले से कुछ नहीं पता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैक्सी चालक का नंबर निकाला था। वहीं, जांच में पता चला कि भूरा से गोल्डी बराड़ के नाम से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई थी जिसमें से उसने तीन लाख रुपये दे दिए थे और बकाया नहीं देने पर उसे जान से मारने की लिए गोलियां चलवाई गई थी।
इस गोलीकांड की घटना के तीन दिन बाद ही अमृतसर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था जिनकी पहचान गुरशरणजीत सिंह और हर्षदीप सिंह निवासी फरीदकोट के रूप में हुई। इनके पास से तलाशी के दौरान कुछ पिस्टलें व काफी संख्या में कारतूस बरामद हुए थे। इन्होंने पूछताछ में खुलासा किया था कि आतंकी गोल्डी बराड़ के कहने पर उन्होंने गुरजीत पर गोलियां चलाई थी। बराड़ ने गुरजीत से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी, जिसमें से वह तीन लाख रुपये दे चुका था और उसके बाद वह पैसे नहीं दे रहा था। इस मामले में अमृतसर पुलिस ने अन्य कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चंडीगढ़ पुलिस अब कोर्ट के आदेशानुसार अमृतसर से अवतार सिंह सुख निवासी गांव समलासर, मंगा सिंह निवासी टावर वाली गली फरीदकोट, धर्मप्रीत सिंह धर्म निवासी बाजीगर बस्ती फरीदकोट, गुरशरणदीप सिंह निवासी गांव दिलवान खुर्द, गुरविंद्र सिंह मोटू निवासी मोगा, हर्षदीप सिंह निवासी दिलवान खुर्द, मंगा सिंह निवासी बाजीगर बस्ती फरीदकोट को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लेकर आई है। अब इनसे अन्य वारदातों सहित भूरा पर गोलियां चलाने के मामले में पूछताछ की जाएगी।