फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police brought RPG attack accused Ranga on production warrant

Chandigarh News: आरपीजी अटैक के आरोपी रंगा को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sat, 22 Apr 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police brought RPG attack accused Ranga on production warrant
चंडीगढ। यूटी पुलिस की क्राइम ब्रांच मोहाली में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग पर पिछले वर्ष आरपीजी से अटैक करने वाले दीपक रंगा को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। दीपक रंगा पर चंडीगढ़ में दर्ज आपराधिक वारदात में शामिल होने का आरोप हैं। दीपक रंगा फिलहाल पंजाब की जेल में बंद था जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। दीपक रंगा मूल रूप से हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। रंगा को एनआईए ने भारत-नेपाल सीमा के पास गोरखपुर से जनवरी में काबू किया था। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 45 बुड़ैल में फाइनेंसर सोनू शाह के ऑफिस में घुसकर उसकी गोलियां मार हत्या करने में भी दीपक रंगा का हाथ था। वहीं दीपक रंगा पर दिसंबर 2019 में सेक्टर 15 में बीएससी के विद्यार्थी विनीत कुमार और अजय शर्मा की गोली मार हत्या करने का भी आरोप है। हालांकि, इस केस में सह आरोपी बरी हो चुके हैं। पुलिस इन मामलों में उसकी भूमिका का पता लगाएगी। दीपक ने 18 साल की उम्र में झज्जर में पहली वारदात को अंजाम दिया था। दीपक कनाडा में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने लखबीर सिंह उर्फ लंडा समेत पाकिस्तान में छिपे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी बताया गया था। उसके खिलाफ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी केस दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed