फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police brought accused of bomb blasts outside clubs to Chandigarh

Chandigarh News: क्लबों के बाहर बम धमाके के आरोपियों को चंडीगढ़ लाई पुलिस

Sat, 07 Dec 2024 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Police brought accused of bomb blasts outside clubs to Chandigarh
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित सेविले बार एंड लाउंज और डिओरा क्लब के बाहर बीते 26 नवंबर को बम धमाका करने के आरोपी विनय और अजीत को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस शुक्रवार को चंडीगढ़ लेकर आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 6 दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 29 नवंबर को हिसार में हरियाणा एसटीएफ और यूटी पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर में दोनों के पैरों में गोलियां लगी थीं। इसके बाद से दोनों हिसार के सिविल अस्पताल में भर्ती थे। हरियाणा पुलिस दोनों का दो दिन का रिमांड ले चुकी है। अब क्राइम ब्रांच पूछताछ में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक गोल्डी बराड़ गैंग ने वसूली और दहशत फैलाने के लिए यह वारदात करवाई थी। वहीं, सूत्रों के मुताबिक हमलों के पीछे गैंगस्टर रणदीप मलिक की अहम भूमिका रही है। उसने ही दोनों हमलावरों को विस्फोटक आदि मुहैया करवाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed