{"_id":"664bd946adaac79b850f4f24","slug":"police-arrested-the-driver-who-claimed-to-be-jmic-turned-out-to-be-an-advocate-chandigarh-news-c-16-pkl1043-425312-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खुद को जेएमआईसी बताने वाले गाड़ी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकला अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खुद को जेएमआईसी बताने वाले गाड़ी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकला अधिवक्ता
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुद को जेएमआईसी बताकर रेड लाइट जंप करने और बाद में पुलिस जवान के साथ बदसलूकी करने वाले गाड़ी चालक की आखिरकार धौंस निकल गई। पुलिस ने बीती रात को ट्रैफिक एएसआई की शिकायत पर उसके खिलाफ सेक्टर-49 थाने में सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान प्रकाश सिंह मरवाह के रूप में हुई है। वहीं, जांच में सामने आया है कि आरोपी कोई जेएमआईसी नहीं बल्कि कोर्ट में महज एक अधिवक्ता है और पुलिस ने उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली है।
गौरतलब है कि शहर के सेक्टर 46/49 चौक के पास स्कोर्पियो गाड़ी चालक की फ्रंट नंबर प्लेट काली चोटी के साथ छिपी हुई थी, जिसे देख ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया। गाड़ी चालक ने रेड लाइट जंप कर गाड़ी रोकी तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उक्त गाड़ी चालक का जब लाइसेंस मांगा तो उसने गाड़ी से नीचे उतरते ही खुद को जेएमआईसी बताया। कहा कि वह किसी कांस्टेबल या फिर एएसआई को दस्तावेज नहीं दिखाएगा। पुलिस ने उसे कहा कि फिर किसे चेक करवाओगे तो चालक ने जवाब दिया कि एसआई स्तर का पुलिसकर्मी ही नियमानुसार उसके दस्तावेज चेक कर सकता है। बाद में उक्त गाड़ी चालक ने किसी अन्य व्यक्ति को फोन कर उससे बात करना शुरू कर दिया और बताया कि उसकी गाड़ी की फ्रंट नंबर प्लेट पर काली चोटी लगी हुई थी जिस कारण नंबर नहीं दिख रहा था। लेकिन उसने ऐसा जानबूझकर नहीं किया और फोन पुलिसकर्मी को पकड़ा दिया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी फोन पर बातचीत करने वाले व्यक्ति को पूरी बात बताई और उसके बाद फोन उक्त गाड़ी चालक को ही पकड़ा दिया।
हालांकि इसके बावजृद पुलिसकर्मी उक्त गाड़ी चालक से बार-बार लाइसेंस मांग रहा था लेकिन वह अपनी गाड़ी में बैठ गया और मौके से गाड़ी भगा ले गया। हालांकि गाड़ी चालक ने कुछ दूरी पर आगे जाते ही फिर से नीचे उतरकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि चालान घर भेज देना। इसके बाद उक्त एएसआई ने पूरे मामले के बारे में अपने आलाधिकारियों को जानकारी दी और इस घटनाक्रम की वीडियो भी अधिकारियों को भेजी गई। नतीजतन अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस ने सेक्टर-49 में देर रात को आईपीसी 186 व 419 सहित अन्य धाराओं के तहत गाड़ी चालक प्रकाश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।