{"_id":"5e5804938ebc3ef3de17b59a","slug":"police-arrested-murder-accused-of-shivsena-leader-s-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला: शिवसेना नेता के भाई की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा चल रहा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला: शिवसेना नेता के भाई की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा चल रहा फरार
Thu, 27 Feb 2020 11:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान आईजी बार्डर रेंज एसपीएस परमार हत्या के बारे में जानकारी देते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने ब्लांइड मर्डर की गुत्थी को 48 घंटों में सुलझाने का दावा किया है। प्रेसवर्ता में आईजी बार्डर रेंज एसपीएस परमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिवसेना नेता के भाई मुकेश नैयर की हत्या केवल पैसों की लूट करने के उद्देश्य से की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह बात तब सामने आई है जब गुरुवार को हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि इस वारदात में शामिल दूसरा आरोपी फरार हैं। उक्त दोनों आरोपी भी भंडारी मोहल्ला बटाला के रहने वाले हैं और मृतक मुकेश नैयर जो बटाला की मंडी में फल-सब्जी का आड़ती था। वो भी भंडारी मोहल्ला बटाला का ही रहने वाला था। पुलिस ने मृतक मुकेश की स्कूटी को भी धारीवाल की नहर से बरामद किया है जो वारदात वाले दिन से ही गायब थी।
विज्ञापन
परमार ने बताया कि 25 फरवरी को भंडारी मोहल्ला के रहने वाले मुकेश नैयर का कत्ल कर दिया गया था। उसका शव भंडारी मोहल्ला के पास ही मिला था। इस अंधे केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई थी। उनकी टीम ने मुकेश नैयर की हत्या के आरोप में कर्ण उर्फ बिल्ला (20) निवासी भंडारी मोहल्ला को उसकी बुआ के घर अलीवाल रोड बटाला से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ने इस बात को माना है कि उसने ही मुकेश की हत्या की है। इस हत्या को अंजाम देने वाला उसका एक अन्य साथी मनी उर्फ मांऊ निवासी भंडारी मोहल्ला उसके साथ था। परमार ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों ने मुकेश की हत्या केवल पैसों की लूट के लिए की थी।
मुकेश दोनों को पहचानता था क्योंकि दोनों आरोपी भी भंडारी मोहल्ला के रहने वाले है। इस लूट की वारदात के बारे में मुकेश किसी को बता न सके, इसलिए उन्होंने मुकेश की हत्या करना ही ठीक समझा। आईजी परमार ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी मनी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।