{"_id":"58f7b90c4f1c1bfc438b458f","slug":"police-arrested-girl-with-drugs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" नामी होटल की रिसेप्शनिस्ट करती थी हेरोइन सप्लाई, अब पहुंच गई जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी होटल की रिसेप्शनिस्ट करती थी हेरोइन सप्लाई, अब पहुंच गई जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन के तस्कर
- फोटो : demo pic
सीआईए स्टाफ ने विभिन्न थानों की पुलिस के साथ मिलकर चार नशा तस्करों को काबू किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से लाखों रुपये की हेरोइन पकड़ी है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित एक नामी फाइव स्टार होटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत थी।
आरोपियों की पहचान हरकंवल कौर निवासी पीजीआई कैंपस चंडीगढ़, मोनिका निवासी आदर्श कॉलोनी नया गांव, परवीन कुमार उर्फ पिंका निवासी सेक्टर-23 चंडीगढ़ व तरनजीत सिंह निवासी न्यू चंडीगढ़ शामिल है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
एक्टिवा पर मोहाली आई नशा सप्लाई करने
एसएसपी ने बताया कि सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी की अगुवाई वाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई के दौरान आरोपियों को दबोचा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवती अपनी एक्टिवा पर फेज-छह में हेरोइन की सप्लाई करने आ रही है। इसी बीच युवती वहां पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे रोककर उसे एक्टिवा की जांच की तो उससे दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने लड़की को काबू कर लिया। साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उसने बताया कि वह एक पांच सितारा होटल में काम करती है। उसने बताया कि वह पक्के ग्राहकों को सप्लाई करने आई थी। उसने बताया कि वह चंडीगढ़ से नशीला पदार्थ लेकर आई थी।

Trending Videos
लिव इन में रहकर कर रहे थे हेरोइन की सप्लाई
पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन के तस्कर
- फोटो : Demo Pic
इसी तरह पुलिस ने नया गांव से मोनिका व प्रवीन नाम के दो लोगों को काबू किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने उन्हें नाके से दबोचा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने उसे विकास नगर से काबू किया है। दोनों को पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया। दोनों आरोपी दसवीं तक पढ़े हुए हैं। वह काफी समय से इसी काम में लगे हुए है। वह लिव इन में रहकर यह काम कर रहे थे।