फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrest soldier and smuggler associate in case of leaking photos of Himachal Yol Army Cantt to ISI

Punjab: आईएसआई को योल कैंट के नक्शे देने के मामले में पटियाला का फौजी गिरफ्तार, नशा तस्कर का गुर्गा भी काबू

Thu, 14 Sep 2023 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

नशा तस्कर अमरीक सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले अपने गुर्गे अवतार सिंह को पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट शेर खान की तरफ से भेजी गई हथियारों की खेप से एक एके-47 और एक डिब्बा कारतूस दिए थे। अमरीक सिंह ने गुर्गे अवतार सिंह को आगे किसी व्यक्ति को सप्लाई करने को कहा था।

विज्ञापन
Police arrest soldier and smuggler associate in case of leaking photos of Himachal Yol Army Cantt to ISI
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में आईएसआई को हिमाचल के योल आर्मी कैंट के फोटो व नक्शे लीक करने के मामले में पुलिस ने पटियाला के फौजी और नशा तस्कर के एक साथी को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर अमरीक सिंह समेत तीनों को बुधवार को समाना की अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


मामले में अब पुलिस के रडार पर चंडीगढ़ या पंचकूला यूनिट का फौजी है। इसी फौजी से पटियाला का फौजी योल आर्मी कैंट की खुफिया जानकारियां लेकर आगे नशा तस्कर अमरीक सिंह को देता था। इस काम के बदले में नशा तस्कर से दोनों फौजी क्या लेते थे, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में पटियाला के गांव बलवेड़ा निवासी फौजी मनप्रीत शर्मा और नशा तस्कर अमरीक सिंह का गुर्गा अवतार सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी गांव खुडा जिला पटियाला शामिल है। थाना घग्गा के इंचार्ज अमनपाल सिंह विर्क ने मामले में नशा तस्कर समेत तीन आरोपियों का पांच दिनों का रिमांड हासिल होने की पुष्टि की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्द की इंतहा: अगले माह छुट्टी पर आने वाले थे कर्नल मनप्रीत और मेजर आशीष... अब बस अंतहीन इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले अवतार सिंह को दी थी एके-47 व एक डिब्बा कारतूस
नशा तस्कर अमरीक सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले अपने गुर्गे अवतार सिंह को पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट शेर खान की तरफ से भेजी गई हथियारों की खेप से एक एके-47 और एक डिब्बा कारतूस दिए थे। अमरीक सिंह ने गुर्गे अवतार सिंह को आगे किसी व्यक्ति को सप्लाई करने को कहा था। पुलिस ने अवतार सिंह को इसलिए गिरफ्तार किया है, ताकि उस व्यक्ति के बारे में पता लगाकर सप्लाई किए हथियार व कारतूसों के बारे में जानकारी ली जा सके। यहां गौरतलब है कि योल आर्मी कैंट की खुफिया जानकारियां देने के बदले में पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट शेर खान की ओर से अमरीक सिंह को दो एके-47 व 250 कारतूस दिए गए थे। जिनमें एक एके-47 अमरीक सिंह ने अपने एक अन्य गुर्गे काला सिंह को दी थी। जिसकी अभी गिरफ्तारी बाकी है।

कुख्यात अपराधी है अवतार सिंह, नशा तस्करी समेत 18 केस हैं दर्ज
तस्कर अमरीक सिंह की तरह उसका गुर्गा अवतार सिंह भी नशे के कारोबार में काफी समय से लिप्त है। अवतार सिंह के खिलाफ नशा तस्करी समेत अन्य संगीन अपराधों के करीब 18 केस दर्ज हैं। इस समय अवतार सिंह पटियाला की सेंट्रल जेल में नशा तस्करी के केस में 10 साल की सजा काट रहा है। जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में अवतार सिंह पेरोल पर घर गया और फिर फरार हो गया। जुलाई 2023 में ही पुलिस ने इसे दोबारा से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed