{"_id":"65416464e36418e6af0c1bfc","slug":"police-approves-arijits-show-chandigarh-news-c-16-sml1026-274370-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में चार नवंबर को होगा अरिजीत सिंह का शो, पुलिस ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में चार नवंबर को होगा अरिजीत सिंह का शो, पुलिस ने दी मंजूरी
Wed, 01 Nov 2023 03:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 03:20 PM IST
सार
आयोजकों ने पुलिस को विश्वास दिलाया था कि उनके वालंटियर भी पार्किंग व्यवस्था के लिए मौजूद रहेंगे। अनुमान के मुताबिक महंगी टिकटें खरीद कर अरिजीत सिंह का शो देखने लगभग 25 हजार प्रशंसक पहुंच सकते हैं। ऐसे में सेक्टर- 34 में लगभग पांच से छह हजार गाड़ियां खड़ी करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
अरिजीत सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह के चार नवंबर को होने वाले शो को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर- 34 में सर्वे के बाद मंगलवार को मंजूरी दे दी। पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह को अपनी रिपोर्ट (एनओसी) भेज दी है। अब डीसी अपनी मंजूरी देंगे। एसएसपी कंवरदीप कौर और एसएसपी (यातायात) मनीषा चौधरी विशेष रूप से पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अब शो की मंजूरी में कोई अड़चन नहीं बची है। इससे पहले पुलिस ने शो की मंजूरी देने से इन्कार कर दिया था जिसके पीछे आयोजकों का पूअर पार्किंग प्लान था। इसके बाद संशोधित प्लान पेश किया गया, जिसमें बताया गया कि पार्किंग के लिए 10 नए पार्किंग स्पॉट मिले हैं। वहीं कुछ खाली प्लाॅट भी पार्किंग के लिए गए हैं।
विज्ञापन
आयोजकों ने पुलिस को विश्वास दिलाया था कि उनके वालंटियर भी पार्किंग व्यवस्था के लिए मौजूद रहेंगे। अनुमान के मुताबिक महंगी टिकटें खरीद कर अरिजीत सिंह का शो देखने लगभग 25 हजार प्रशंसक पहुंच सकते हैं। ऐसे में सेक्टर- 34 में लगभग पांच से छह हजार गाड़ियां खड़ी करनी पड़ेंगी। सेक्टर-34 में पहले से ही मेले चल रहे हैं और पार्किंग भरी हुई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शो में छात्रों के लिए 1800 की टिकट रखी गई है और महंगी टिकटें दो लाख रुपये तक हैं। इन महंगी टिकटों में कुर्सी के साथ टेबल और पीने की भी व्यवस्था है। बीते 27 मई को यह शो सेक्टर- 34 में होना था मगर खराब मौसम के चलते स्थगित हो गया था। उस शो से पहले शहर में कई जगह अरिजीत सिंह के पोस्टर भी लग गए थे और ट्राइसिटी में शो को लेकर काफी रोमांच था। हालांकि शो रद्द हो गया था। कई लोगों ने शो की बुकिंग भी करवा ली थी।